फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Davos: भारत का लक्ष्य दुनिया का प्रमुख सेमीकंडक्टर आपूर्तिकर्ता बनना, 10 अरब डॉलर का किया निवेश

Thu, 19 Jan 2023 06:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दावोस

सार

मंत्री यहां विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक 2023 में 'लर्निंग फ्रॉम सेमीकंडक्टर सप्लाई शॉक्स' पर एक सत्र में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक बहुत बड़ा बाजार है जिसे सेमीकंडक्टर की आवश्यकता है और भारत में बुनियादी ढांचे, प्रतिभा और प्रौद्योगिकी के मामले में बहुत बड़ी क्षमता है।
विज्ञापन
आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक सेमीकंडक्टर बाजार में बड़े अवसर को भांपते हुए भारत सरकार ने खुद 10 अरब डॉलर का निवेश कर दुनिया के लिए प्रमुख आपूर्तिकर्ता बनने की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है।

विज्ञापन


'भारत में प्रतिभा और प्रौद्योगिकी की प्रचुर क्षमता'
मंत्री यहां विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक 2023 में 'लर्निंग फ्रॉम सेमीकंडक्टर सप्लाई शॉक्स' पर एक सत्र में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक बहुत बड़ा बाजार है जिसे सेमीकंडक्टर की आवश्यकता है और भारत में बुनियादी ढांचे, प्रतिभा और प्रौद्योगिकी के मामले में बहुत बड़ी क्षमता है।

वैष्णव ने कहा कि बड़ी संख्या में प्रतिभा पैदा करने वाली हमारी विश्वविद्यालय प्रणाली भी बहुत मदद कर रही है, क्योंकि हमने सही प्रतिभा तैयार करने के लिए कई विश्वविद्यालयों के साथ करार किया है।
विज्ञापन


'मांग बहुत बड़ी होने वाली है'
सरकार की अपनी निवेश योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार खुद 10 अरब डॉलर का निवेश रही है। उसने लंबे समय का कार्यक्रम तैयार किया है।

वैष्णव ने आगे कहा कि हम भारत के लिए पूरी दुनिया के लिए एक प्रमुख सेमीकंडक्टर आपूर्तिकर्ता बनने की एक बड़ी संभावना देखते हैं। वह भी इलेक्ट्रिक वाहनों और सभी अत्याधुनिक तकनीकों सहित नवीनतम आवश्यकताओं के लिए। हम आश्वस्त हैं कि मांग बहुत बड़ी होने वाली है।

उन्होंने कहा कि उद्योग अगले छह-सात वर्षों में आकार में दोगुना होकर एक ट्रिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंचने वाला है। उसमें विकास दर में बड़े पैमाने पर तेजी आएगी। वैष्णव ने यह भी कहा कि सरकार पर्यावरण के प्रति सचेत है और यह सुनिश्चित करेगी कि नई फैक्ट्रियों को हरित ऊर्जा की आपूर्ति की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें