मिस्टर सिंह्स रेस्तरां।
- फोटो : Instagram/Mr Singh's
जिस रेस्तरां के साथ जुड़ा विवाद, उसका भारत से क्या कनेक्शन?
विवादों में घिरे ग्लास्गो के इस रेस्तरां मिस्टर सिंह्स इंडिया का भारत और खासकर पंजाब और अंबाला से गहरा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कनेक्शन है।
संस्थापक और बंटवारे से जुड़ा इतिहास: इस रेस्तरां की कहानी सरदार जीत सिंह, जिन्हें प्यार से 'पापा सिंह' कहा जाता है, से शुरू हुई, जिनका सपना ग्लास्गो के लोगों के साथ पंजाब के स्वाद और आतिथ्य को साझा करना था। 1947 के भारत विभाजन के दौरान उनका परिवार लाहौर छोड़कर भारत के अंबाला शहर में आकर बस गया था।
'अंबाला करी' और पारिवारिक रेसिपी: रेस्तरां की सबसे प्रमुख और सिग्नेचर डिश 'अंबाला करी' है, जिसे पहली बार 1950 के दशक में बनाया गया। इसका नाम अंबाला शहर के नाम पर ही रखा गया है और इसकी खास सॉस की सीक्रेट रेसिपी सिंह परिवार में एक अनमोल विरासत की तरह पीढ़ियों से आगे बढ़ाई जा रही है।
चार पीढ़ियों की पंजाबी विरासत: यह रेस्तरां पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से सिंह परिवार की चार पीढ़ियों की ओर से चलाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स में बवाल: ग्लास्गो के रेस्त्रां में भारत का अधूरा नक्शा परोसा गया; लवलीना भड़कीं, जताई आपत्ति
इसकी लोकप्रियता का एक बहुत बड़ा कारण इनका लोकप्रिय हैगिस पकौड़ा है, जिसे यहां के शेफ रहे सैट्टी सिंह ने स्कॉटलैंड के राष्ट्रीय व्यंजन को मसालेदार भारतीय बैटर में लपेटकर बनाया था। यह ग्लास्गो के सबसे पहचाने जाने वाले फ्यूजन व्यंजनों में से एक है, जिसने बाद में हैगिस समोसा और हैगिस पराठा जैसे कई नए व्यंजनों को प्रेरित किया। यह रेस्तरां प्रवासन के जरिए दो अलग-अलग संस्कृतियों के मिलान वाला खाना और संस्कृति पेश करने के लिए जाना जाता है।
यह रेस्तरां ग्लास्गो का एक प्रमुख पाक-स्थल बन गया है, जहां अक्सर दौरा करने वाली विदेशी खेल टीमें और कई बड़े मेहमान खाना खाने के लिए आना पसंद करते हैं। इस रेस्तरां ने सिर्फ अपने डाइनिंग रूम तक सीमित न रहकर कुकिंग मास्टरक्लास और रिटेल उत्पादों के जरिए ग्लास्गो के बाहर भी अपना एक बड़ा ग्राहक वर्ग तैयार किया है।
मिस्टर सिंह्स रेस्तरां का मेन्यू।
- फोटो : Instagram/Mr Singh's
क्या है रेस्तरां में भारतीय व्यंजनों की कीमत?
ग्लास्गो के मिस्टर सिंह्स इंडिया रेस्तरां में परोसे जाने वाले लोकप्रिय व्यंजनों में कई शाकाहारी और मांसाहारी चीजें शामिल हैं। आइये जानते हैं इनकी कीमत
1. समोसा: 1000 रुपये (7.70-8 पाउंड तक)
2. पकौड़े: 850-1400 (£6.90-£11.30)
3. भटूरे और पूड़ी: 1000 रुपये (£8.30)
4. चिकन टिक्का और तंदूरी: 1,152 रुपये-2,432 रुपये (£9.00-£19.00)
5. करी (अंबाला करी, रोगन जोश, कड़ाही भूना आदि): 2,000-2500 रुपये (£15.70-£18.00)
6. बिरयानी: 2200 रुपये (£17-£18)
7. शाकाहारी (आलू पालक, शाही पनीर, तड़का दाल, आदि): 1000-2000 रुपये (£8-£15)