फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Columbia: कोलंबिया में शांति वार्ता पर बातचीत नाकाम होने से भड़की हिंसा, 80 से ज्यादा लोगों की मौत

Mon, 20 Jan 2025 11:20 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबिया

सार

हिंसा कोलंबिया के कैटाटुम्बो क्षेत्र में हो रही है। हिंसा को देखते हुए कोलंबिया सरकार ने इस क्षेत्र में पांच हजार सुरक्षाबलों को तैनात किया है। 
विज्ञापन
कोलंबिया - फोटो : एक्स/कोलंबिया आर्मी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलंबिया में बागी गुट के साथ शांति वार्ता नाकाम होने के बाद हिंसा का दौर जारी है। इस हिंसा में अब तक 80 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और दो दर्जन के करीब लोग घायल हुए हैं। हिंसा के चलते हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। हिंसा कोलंबिया के कैटाटुम्बो क्षेत्र में हो रही है। हिंसा को देखते हुए कोलंबिया सरकार ने इस क्षेत्र में पांच हजार सुरक्षाबलों को तैनात किया है। 
विज्ञापन


क्या है हिंसा की वजह
कैटाटुम्बो क्षेत्र कोकीन बनाने और तस्करी के लिए बदनाम है। इस इलाके में प्रभाव रखने वाले दो सशस्त्र संगठन नेशनल लिबरेशन आर्मी और कोलंबिया मार्क्ससिस्ट रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेस (FARC) गुट के बीच यह हिंसा हो रही है। इन दोनों गुटों के बीच शांति की कोशिश की जा रही थी, लेकिन उसके नाकाम होने के बाद हिंसा भड़क गई। इस हिंसा की चपेट में कई आम नागरिक भी आ गए हैं। हिंसा के चलते स्थानीय लोग पलायन कर गए हैं और कई पड़ोसी राज्यों में रह रहे हैं तो कुछ लोग कोलंबिया की सीमा पार कर वेनेजुएला पहुंच गए हैं। कैटाटुम्बो क्षेत्र की सीमाएं वेनेजुएला से लगती हैं। शरणार्थियों के लिए नजदीकी शहरों में आश्रय स्थल बनाए गए हैं। 

रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेस एक समय कोलंबिया के सबसे बड़े गुरिल्ला संगठनों में से एक था। साल 2016 में एफएआरसी, ईएलएन और ड्रग तस्करों के बीच एक समझौता हुआ था। इस समझौते को लेकर कुछ विवाद होने के चलते हिंसा भड़की। दरअसल यह पूरा विवाद नशे के कारोबार पर प्रभुत्व से जुड़ा हुआ है। हालांकि इस हिंसा की कीमत आम लोगों को चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें