फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोकीन का सेवन कर ट्रूपिंग द कलर परेड में शामिल होने वाले पहले सिख की जा सकती है नौकरी

Wed, 26 Sep 2018 04:48 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
चरणप्रीत सिंह
विज्ञापन
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के जन्मदिन समारोह के अवसर पर परेड में शामिल हुए 22 साल के सिख ने खूब वाह-वाही लूटी थी। लेकिन 'ट्रूपिंग द कलर' के दौरान लोकप्रिय होने वाले चरणप्रीत सिंह को कोकीन का सेवन करने की वजह से नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। ब्रिटेन के वार्षिक परेड के दौरान चरणजीत सिंह पगड़ी पहनने वाले पहले व्यक्ति थे जिन्होने इतिहास रच दिया था।
विज्ञापन


लेकिन सिख सैनिक के परीक्षण में चरणजीत सिंह के शरीर में कोकीन होने की पुष्टि के बाद उन्हें पद से हटाया जा सकता है।  सिंह के मेडिकल टेस्ट में कोकीन ड्रग लेने की पुष्टि हुई है। सिंह ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के जन्मदिन समारोह में आयोजित परेड में हिस्सा लेकर सुर्खियों में आए थे।

ब्रिटेन के मीडिया हाउस ‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले सप्ताह वह अपनी बैरक में औचक ड्रग परीक्षण के दौरान मादक पदार्थ की जांच में असफल रहे। उन्होंने बड़ी मात्रा में कोकीन ली थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘यह उनके कमांडिंग अधिकारी पर निर्भर करता है कि वह उन्हें बाहर करते हैं या नहीं। अगर कोई भी क्लास ए का मादक पदार्थ सेवन करता हुआ पाया जाता है तो उसे बर्खास्त किए जाने की आशंका रहती है।’
विज्ञापन


ब्रिटेन के अधिकारी के मुताबिक 'हर कोई अचंभित है। वह किसी तरह सुर्खियों में आ गये थे और अब शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है।चरणजीत सिंह उन तीन सैनिकों में शामिल हैं जो विंडसर के विक्टोरिया बैरक में परीक्षण के दौरान ड्रग टेस्ट में फेल हो गये।'  चरणजीत सिंह लाल का जन्म पंजाब में हुआ था। उनके माता-पिता उन्हें बचपन में ही लेकर ब्रिटेन चले गये थे। बाद में वह जनवरी 2016 में ब्रिटिश सेना में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें