फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉटलैंड: गंगा की तरह क्लाइड नदी में अस्थि विसर्जित करेंगे हिंदू और सिख, सरकार ने दी मंजूरी

Wed, 22 May 2019 11:16 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्लाइड नदी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

स्कॉटलैंड की सरकार ने भारतीय मूल के लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए उन्हें क्लाइड नदी में अस्थि विसर्जन करने की इजाजत दे दी है। यहां बसे हिंदू और सिख लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। स्कॉटलैंड की आबादी लगभग 54 लाख है। यहां छह हजार हिंदू और सात हजार सिख रहते हैं।

विज्ञापन


सरकार के प्रतिनिधियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत करने के बाद यह फैसला लिया है। अस्थि विसर्जन के लिए क्लाइड नदी के नेवार्क तट पर मौजूद शांत इलाके को चुना गया है। यह स्थान ग्लासगो शहर से लगभग 35 किलोमीटर दूर है। यहां सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

ग्लासगो पोर्ट के अधिकारी डेविड विल्सन का कहना है कि यह मानवता के नजरिए से बेहतर काम है। मामले के संवेदनशील होने के कारण इसमें सभी पक्षों की राय ली गई। अस्थि विसर्जन के लिए चुना गया स्थान सम्मानजनक है। इसी तरह आगे भी हिंदुओं और सिखों की समस्याओं को सुलझाया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण बनाया गया है।
विज्ञापन


हालांकि नेवार्क बोट क्लब के सदस्यों सहित कुछ लोगों ने अस्थि विसर्जन पर आपत्ति जताई है। पर्यावरण कार्यकर्ताओं का कहना है कि अस्थियों की राख से पानी की गुणवत्ता पर कम प्रभाव पड़ता है लेकिन अन्य वस्तुओं को पानी में नहीं डाला जाना चाहिए। नदी पर अस्थि विसर्जन के लिए रेलिंग बनाई गई है।

2014 में ब्रिटेन ने तय की थी विसर्जन की जगह

ब्रिटेन ने 2014 में अस्थि विसर्जन के लिए सोर नदी के लीसेस्टरशायर तट पर एक स्थान तय किया था। ब्रिटेन में मौजूद सभी लोग यहां अस्थि विसर्जन के लिए आते हैं। ब्रिटेन की 5.56 करोड़ की आबादी में से 8.17 लाख हिंदू और 4.32 लाख सिख नागरिक हैं।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें