फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाइड का दावा : माउंट एवरेस्ट पर कोरोना का साया, 100 से अधिक पर्वतारोही हुए संक्रमित

Sat, 22 May 2021 09:16 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो

सार

ऑस्ट्रिया के लुकास फुरटेनबैक ने कहा कि बेस कैंप में कम से कम 100 व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित हैं और यह संख्या 150 या 200 जैसी कुछ हो सकती है। उन्होंने कहा कि एवरेस्ट आधार शिविर में जाहिर तौर पर कई मामले थे क्योंकि वह देख सकते थे कि लोग बीमार थे और लोगों को अपने तंबू में खांसते हुए सुन सकते थे।
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माउंट एवरेस्ट के कम से कम 100 पर्वतारोही और सहायक कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। यह दावा एक विशेषज्ञ पर्वतारोही गाइड ने शनिवार को किया। हालांकि अभी तक नेपाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के पर्वतारोहियों में से किसी के कोविड-19 से संक्रमित होने से आधिकारिक रूप से इनकार करता रहा है। ऑस्ट्रिया के लुकास फुरटेनबैक ने वायरस के भय के कारण पिछले सप्ताह अपना एवरेस्ट अभियान रोक दिया था। उन्होंने कहा कि उनका एक विदेशी गाइड और छह नेपाली शेरपा गाइड जांच में संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन


ऑस्ट्रिया के लुकास फुरटेनबैक ने वायरस के भय के कारण पिछले सप्ताह अपना एवरेस्ट अभियान रोक दिया था। उन्होंने कहा कि उनका एक विदेशी गाइड और छह नेपाली शेरपा गाइड जांच में संक्रमित पाए गए हैं। फुरटेनबैक ने काठमांडू में कहा कि मुझे लगता है कि सभी संक्रमित मामले जिनके बारे में हमें पता है- (बचाव) पायलट, बीमाकर्ताओं से, डॉक्टरों से, अभियान नेतृत्वकर्ताओं से पुष्टि हुई है- मेरे पास पॉजिटिव जांच रिपोर्ट है इसलिए हम उसे साबित कर सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि बेस कैंप में कम से कम 100 व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित हैं और यह संख्या 150 या 200 जैसी कुछ हो सकती है। उन्होंने कहा कि एवरेस्ट आधार शिविर में जाहिर तौर पर कई मामले थे क्योंकि वह देख सकते थे कि लोग बीमार थे और लोगों को अपने तंबू में खांसते हुए सुन सकते थे।
विज्ञापन


इस सीजन में एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए कुल 408 विदेशी पर्वतारोहियों को परमिट जारी किए गए थे, जिन्हें अप्रैल से बेस कैंप में तैनात कई सौ शेरपा गाइड और सहायक कर्मियों ने मदद की थी। नेपाली पर्वतारोहण अधिकारियों ने देश के हिमालयी पहाड़ों के लिए सभी आधार शिविरों में पर्वतारोहियों और सहायक कर्मचारियों के बीच इस मौसम में संक्रमण का कोई मामला होने से इनकार किया है। पिछले साल महामारी के कारण पर्वतारोहण बंद कर दिया गया था।

नेपाली अधिकारियों से शनिवार को टिप्पणी के लिए तत्काल संपर्क नहीं हो सका। अन्य पर्वतारोही टीमों ने अपने सदस्यों या कर्मचारियों के बीच कोविड-19 का कोई मामला होने की घोषणा नहीं की है। एवरेस्ट आधार शिविर से नीचे लाए जाने के बाद कई पर्वतारोही संक्रमित पाये गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें