Iran-Taliban Border : ईरान के सीमा रक्षकों के साथ रविवार को हुई झड़पों में तालिबान के एक लड़ाके की मौत हो गई और एक अन्य घायल है। अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत में बहरम हकमल के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि झड़पों का कारण स्पष्ट नहीं है। उधर, ईरानी सीमा के हिरमंड इलाके के गवर्नर मेसम बाराजेनदेह ने बताया कि झड़पें अब रुक गई हैं और उनके यहां कोई हताहत नहीं है।
विज्ञापन
ईरान की एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, झड़पें उस समय हुईं, जब तालिबान लड़ाकों ने अपने इलाके से बाहर झंडा लगाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़पों के दौरान सीमा के पास रहने वालों ने भागकर जान बचाई। करीब एक साल पहले सत्ता हथियाने के बाद से तालिबान लड़ाकों की सीमावर्ती देशों ईरान और पाकिस्तान की सेनाओं के साथ झड़पें होती रहती हैं।