फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप और विपक्ष के बीच नस्लवाद पर विवाद, एक दूसरे पर साध रहे निशाना

Tue, 16 Jul 2019 09:36 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में बहुमत वाली डेमोक्रेटिक पार्टी ने सोमवार को एक प्रस्ताव पेश किया है। जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उन ट्वीट की निंदा की गई है, जिनमें उन्होंने चार डेमोक्रेटिक नेताओं को 'नस्लवादी' कहा है।

विज्ञापन


अब इसी विवाद पर राष्ट्रपति ट्रंप और विपक्षी पार्टी के बीच बीते कुछ दिनों से विवाद शुरू हो गया है। ट्रंप ने भी जवाब में चार डेमोक्रेटिक कांग्रेसविमेन के खिलाफ एक के बाद एक ट्वीट किए। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, "डेम्स खुद को चार प्रगतिवादियों से दूर करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अब वो उन्हें गले लगाने के लिए मजबूर हैं। इसका मतलब ये है कि वो समाजवाद का समर्थन कर रहे हैं, इस्त्रायल और अमेरिका से नफरत! डेमोक्रेट्स के लिए ठीक नहीं है।" 

कांग्रेसविमेन और डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता अलेक्जेंड्रिया ओकासियो कोर्टेज, इलहाम ओमार, राशिदा तलेब और अयान्ना प्रेसले ने कैपिटोल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने ट्रंप के ट्वीट की निंदा की और उन्हें स्पष्ट रूप से पद छोड़ने को कहा। 
विज्ञापन


ओमार ने कहा, "यह वो राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने हमारे इतिहास के सबसे भ्रष्ट प्रशासन की देखरेख की है। वो अब अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में चुनी हुईं सभी रंग की महिलाओं पर नस्लीय हमले कर रहे हैं। यह श्वेत राष्ट्रवादियों का एजेंडा है, चाहे वह चैट रूम में हो रहा हो या राष्ट्रीय टीवी पर हो रहा हो। और अब यह व्हाइट हाउस के बगीचे में पहुंच गया है।" 

ओमार ने कहा, "वह हमारे देश को नस्ल, धर्म, लिंग या आव्रजन स्थिति के आधार पर विभाजित करने के अलावा और कुछ भी नहीं पसंद करते।"

ट्रंप ने ट्वीट कर इन चारों पर निशाना साधते हुए कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका को कैसे चलाना चाहिए, इसके बारे में बोलने से पहले उन्हें वापस जाना चाहिए और पूरी तरह से टूटे हुए और अपराध वाले स्थानों को ठीक करने में मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये प्रगतिशील डेमोक्रेट जहां से आई हैं, वहां की सरकारें पूरी तरह तबाह हैं। ट्रंप के इन्हीं बयानों को डेमोक्रेटिक पार्टी ने नस्लवाद माना है। 

वो हमारे देश से नफरत करते हैं

सोमवार को ट्रंप ने अपने सभी ट्वीट का बचाव किया। उन्होंने कहा, "वो हमारे देश से नफरत करते हैं। वे इससे नफरत करते हैं, मुझे लगता है, एक जुनून के साथ। अब, ऐसा हो सकता है कि मैं गलत हूं। मतदाता तय करेंगे। लेकिन जब मैं उनका देश के बारे में बात करने का तरीका सुनता हूं, जब मैं उस यहूदी विरोधी भाषा को सुनता हूं, जिसका वे उपयोग करते हैं, जब मैं सुनता हूं कि वे इस्त्रायल से नफरत करते हैं, और अल कायदा जैसे दुश्मनों के लिए उनमें प्यार है - तो आप जानते हैं क्या?" 

ट्रंप ने अपना बचाव करते हुए कहा, "हम कभी भी समाजवादी या कम्युनिस्ट देश नहीं होंगे। यदि आप यहां खुश नहीं हैं, तो आप जा सकते हैं! यह आपकी पसंद है। यह अमेरिका के लिए प्यार के बारे में है। कुछ लोग हमारे देश से नफरत करते हैं। वे इस्त्रायल विरोधी हैं, अल-कायदा समर्थक हैं और 9/11 हमले पर टिप्पणी करते हैं, "कुछ लोगों ने कुछ किया।" रेडिकल लेफ्ट डेमोक्रेट्स ओपन बॉर्डर्स चाहते हैं, जिसका मतलब ड्रग्स, अपराध, मानव तस्करी और बहुत कुछ है।"

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें