भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण दो दिन के दुबई और अबू धाबी दौरे पर हैं। उनके साथ सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, एल नागेश्वर राव, हिमा कोहली और यूएई में भारतीय राजदूत संजय सुधीर भी हैं।
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एनवी रमण ने गुरुवार को अबू धाबी में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के कानून मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आज हमने लगभग 175 लोगों के लंबित प्रत्यर्पण आदेशों समेत कई मुद्दों पर बात की। हमने यूएई के कानून मंत्रालय से कहा है कि इन मामलों पर नजर डालें और इनमें तेजी लाने के प्रयास करें।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हमने कानून मंत्री से यूएई की जेलों में बंद भारतीयों से मुलाकात की पहुंच प्रदान करने का अनुरोध भी किया है। ये कुछ ऐसे मानवीय मुद्दे हैं जिन पर हमें काम करने की जरूरत है। सीजेआई रमण पहली बार यूएई का दौरा कर रहे हैं। वह बुधवार को एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करने के लिए दुबई पहुंचे थे।