फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: सड़क हादसे में मारे गए सीआईए के दो अधिकारी, मेक्सिको में ड्रग लैब को नष्ट करने के बाद लौट रहे थे अमेरिका

Wed, 22 Apr 2026 03:41 AM IST
Nirmal Kant पीटीआई, वॉशिंगटन।

सार

US: मेक्सिको में एक गुप्त ड्रग लैब को नष्ट करने के बाद लौटते समय वाहन दुर्घटना में दो अमेरिकी अधिकारी मारे गए, जिनकी पहचान सीआईए से जुड़े कर्मियों के रूप में हुई। इस हादसे में दो मेक्सिकन जांचकर्ताओं की भी मौत हो गई। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
सीआईए - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेक्सिको में एक गुप्त ड्रग लैब को नष्ट करने के बाद लौटते समय वाहन दुर्घटना में दो अमेरिकी अधिकारी मारे गए। ये दोनों अधिकारी केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) के लिए काम कर रहे थे। एक अमेरिकी अधिकारी और मामले की जानकारी रखने वाले दो अन्य लोगों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर एसोसिएटेड प्रेस को यह जानकारी दी, क्योंकि मामला संवेदनशील था। इस हादसे में मेक्सिको के दो जांचकर्ता भी मारे गए। मेक्सिको  के अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ, जब अधिकारी ड्रग लैब को नष्ट करके लौट रहे थे।

मृतकों की सीआईए अधिकारियों के रूप में पुष्टि
अमेरिकी अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की कि मृतक अमेरिकी अधिकारी इसी एजेंसी से जुड़े थे। लेकिन उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई। पहले एक अमेरिकी अखबार ने भी अपनी रिपोर्ट में बताया था कि दोनों मृतक सीआईए के अधिकारी थे।
विज्ञापन


इस घटना के बाद अमेरिका और मेक्सिको के बयानों में विरोधाभास सामने आया। इससे इस बात पर बहस शुरू हो गई कि अमेरिका मेक्सिको की सुरक्षा से जुड़ी कार्रवाइयों में कितना और किस स्तर तक शामिल है। 

ड्रग तस्करी पर कार्रवाई को लेकर शीनबाम पर दबाव
यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन का दबाव बढ़ रहा है। ट्रंप प्रशासन ड्रग तस्करी पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। अमेरिकी दूतावास ने कहा कि अधिकारी चिहुआहुआ राज्य की ड्रग विरोधी कार्रवाई में सहयोग कर रहे थे। लेकिन यह नहीं बताया गया कि वे किस एजेंसी से थे। सीआईए ने भी मारे गए अधिकारियों की पहचान पर कोई टिप्पणी नहीं की।

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाया, बोले- पाकिस्तान के अनुरोध पर उठाया कदम
विज्ञापन


मिलकर कार्रवाई कर रहे थे अमेरिकी और मेक्सिकन अधिकारी
मेक्सिको के स्थानीय अधिकारियों ने पहले कहा था कि यह संयुक्त कार्रवाई थी। लेकिन बाद में उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया। राष्ट्रपति शीनबाम ने कहा कि उन्हें किसी संयुक्त कार्रवाई की जानकारी नहीं है। हालांकि, बाद में उन्होंने माना कि सरकारी अधिकारी और अमेरिका मिलकर काम कर रहे थे। यह मामला उनके लिए संवेदनशील है, क्योंकि उन्हें अमेरिका के साथ संबंध और देश की संप्रभुता के बीच संतुलन रखना है।

सीआईए ने हाल के समय में मेक्सिको के अधिकारियों के साथ सहयोग बढ़ाया है और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के प्रयास तेज किए हैं।

अन्य वीडियो-

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें