फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईअलर्ट पर न्यूजीलैंड, क्राइस्टचर्च में फायरिंग के बाद अब ऑकलैंड में विस्फोट

Fri, 15 Mar 2019 01:01 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, ऑकलैंड
विज्ञापन
ऑकलैंड में मिला संदिग्ध बैग - फोटो : Stuff
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च स्थित दो मस्जिदों में बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर 40 लोगों की हत्या कर दी। इसी बीच खबर आ रही है कि ऑकलैंड में भी 2 विस्फोट हुए हैं।
विज्ञापन


एक विशेष पुलिस खोज समूह ने सेंट्रल ऑकलैंड की गली में एक संदिग्ध बैग की रिपोर्ट के बाद दो 'नियंत्रित विस्फोट' किए हैं। नारंगी पट्टियों वाला एक काला बैग सड़क किनारे मिलने के बाद आर्म्ड पुलिस ने गॉलवे स्ट्रीट के दोनों प्रवेश स्थलों को सील कर दिया। 

यह जगह ब्रिटमॉर्ट ट्रेन स्टेशन के पास है। पुलिस ने रोबोट की सहायता से बैग के पास विस्फोटक लगाकर उसे उड़ा दिया। 

मृतकों की पुष्टि प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने की। उन्होंने कहा कि घटना में 40 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस गोलीबारी में 20 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने कहा कि यह एक सुनियोजित हमला था।
विज्ञापन


जिस समय यह घटना हुई उस समय बांग्लादेश की क्रिकेट टीम भी वहीं पर मौजूद थी। मस्जिद में सक्रिय बंदूकधारी की जानकारी मिलते ही सभी खिलाड़ी बाकी लोगों के साथ मस्जिद से सकुशल बाहर निकल आए। सभी को पास के पार्क के साथ वाले रास्ते से वापस ओवल मैदान की तरफ लाया गया। इस घटना को लेकर खेल पत्रकार मोहम्मद इस्लाम ने ट्वीट किया है।

इस्लाम ने लिखा, 'बांग्लादेश की टीम हेगले पार्क के पास एक मस्जिद से बाहर निकल गई जहां सक्रिय बंदूकधारी मौजूद थे। वह हेगले पार्क से ओवल की तरफ बाहर निकले।' न्यूजीलैंड पुलिस का कहना है कि हमलावर अब भी सक्रिय हैं। इसी बीच क्राइस्टचर्च की दूसरी मस्जिद में भी फायरिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें