फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइस्टचर्च हमला: पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय स्मृति कार्यक्रम का आयोजन करेगी सरकार

Sun, 24 Mar 2019 03:30 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्राइस्टचर्च मस्जिद नरसंहार के पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय स्मृति कार्यक्रम का आयोजन होगा - फोटो : PTI
विज्ञापन

न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च मस्जिद नरसंहार के पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए 29 मार्च को राष्ट्रीय स्मृति कार्यक्रम का आयोजन करेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को यह घोषणा की। यह स्मृति कार्यक्रम क्राइस्टचर्च में होगा। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले ऑस्ट्रेलिया के एक श्वेत व्यक्ति ने 15 मार्च को शहर की दो मस्जिदों में जुमे की नमाज पढ़ रहे 50 मुसलमानों को मौत के घाट उतार दिया था। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने इसे लेकर एक बयान दिया है।

बयान में उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय स्मृति सेवा क्राइस्टचर्च निवासियों, न्यूजीलैंड वासियों और दुनियाभर के लोगों को एक साथ आकर आतंकवादी हमले के पीड़ितों को सम्मान देने का अवसर मुहैया कराती है। अभूतपूर्व आतंकवादी हमले के बाद से लेकर अब तक हमारे देश में अत्यधिक शोक का माहौल और प्रेम की भावना है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें