फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: गधों को जेब्रा की तरह किया पेंट, पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए चीनी चिड़ियाघर के कारनामे की खुली पोल

Sat, 15 Feb 2025 08:37 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

Zoo Painted Donkeys To Resemble Zebra: चीन में एक अजीब कारनामा देखने को मिला है। जहां एक चीड़ियाघर ने पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए गधों को जेब्रा की रंग में रंग दिया। चीड़ियाघर की इस करतूत पर लोगों में काफी आक्रोश है, वहीं सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है।
विज्ञापन
गधे को बनाया जेब्रा! चीनी के चिड़ियाघर की करतूत - फोटो : X / @KenMatthews
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के चिड़ियाघर पर गंधों को जेब्रा के रंग में रंगने का आरोप लगा है। वहीं इन आरोपों को स्वीकार करते हुए चीनी चिड़ियाघर ने कहा है कि, उसने पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए ऐसा किया था। वहीं विवाद बढ़ने पर चिड़ियाघर ने पुष्टि की कि जानवरों पर वास्तव में रंग का प्रयोग किया गया था, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि यह रंग हानिकारक नहीं था। फिलहाल चीनी चिड़ियाघर जांच के दायरे में आ गया है।
विज्ञापन


शेडोंग प्रांत में जीबो सिटी मनोरंजन पार्क का कारनामा
जानकारी के मुताबिक, शेडोंग प्रांत में जीबो सिटी मनोरंजन पार्क ने चीनी सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं का गुस्सा तब भड़का दिया जब उन्होंने देखा कि वहां के गधे अजीब लग रहे थे। एक तस्वीर में चिड़ियाघर का एक कर्मचारी गधे के बगल में खड़ा दिखाई दे रहा था, जिस पर काले और सफेद रंग की धारियां बनी हुई थीं। जैसे-जैसे विवाद बढ़ता गया, चिड़ियाघर ने गधों के रंगने की बात स्वीकार की।

एक्स पर यूजर्स की प्रतिक्रिया
वहीं सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक यूजर ने तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा- चीन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिसे कॉपी करके कम कीमत पर बेचा न जा सके। चीनी चिड़ियाघर पर गधों को जेब्रा जैसा दिखाने के लिए काले और सफेद रंग से रंगने का आरोप: ‘धारियां गड़बड़ लगती हैं’ पहले कुत्ते को पांडा के तरह पहनाएं थे कपड़े
विज्ञापन

वहीं इस लेकर प्रतिक्रिया देते हुए चिड़ियाघर के एक कर्मचारी ने कहा कि, 'मालिक ने यह सिर्फ मजे के लिए किया था,' साथ ही कहा कि स्थानीय चिड़ियाघर ने पहले एक कुत्ते को पांडा की तरह कपड़े पहनाकर ध्यान आकर्षित किया था, और यह उसी प्रचार रणनीति को दोहराने का एक प्रयास था। कई लोग भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त नियमों की मांग कर रहे हैं।

अन्य चीनी चिड़ियाघरों की भी अलग करतूत
यह पहला मामला नहीं है जब किसी चीनी चिड़ियाघर ने ऐसी कोशिश की हो। पिछले महीने, जियांग्सू प्रांत के ताइझोउ में स्थित एक चिड़ियाघर ने दो कुत्तों को बाघों जैसा दिखने के लिए काले और नारंगी रंग में रंगकर सोशल मीडिया पर खुद को प्रेरित किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें