फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी समुद्री सीमा में अमेरिकी युद्धपोत की घुसपैठ, चीनी सेना ने खदेड़ा

Fri, 29 May 2020 08:38 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

  • चीन का दावा, अमेरिका जनवरी से कई बार कर चुका है घुसपैठ की कोशिश
  • अमेरिकी धमकियों से चीनी सेना सतर्क, रक्षा बजट बढ़ाने का जायज ठहराया 
विज्ञापन
US Navy - फोटो : For Refernce Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन और अमेरिका के बीच लगातार बढ़ती तनातनी के बीच चीनी सेना ने अपनी दक्षिणी समुद्र की सीमा में घुस आए एक अमेरिकी युद्धपोत को पीछे धकेल दिया है।

विज्ञापन

चीन का दावा है कि अमेरिका के इस भड़काऊ कदम को देखते हुए अब इस बात पर मुहर लग गई है कि चीन ने अपना रक्षा बजट बढ़ाकर कोई गलती नहीं की।

चीनी सेना का कहना है कि ये अमेरिकी युद्धपोत झीशा द्वीप के करीब देखा गया और चीन ने इसकी हर गतिविधि पर नजर रखने के बाद उसे वापस लौट जाने की चेतावनी दी और उसे लौटने पर मजबूर कर दिया।

चीनी सेना के प्रवक्ता ली हुआमिन ने बताया कि अमेरिका का बार-बार चीन की सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश और कोविड-19 के बाद से उसकी चीन को दी जा रही धमकियों से ये साफ होता है कि उसकी मंशा ठीक नहीं है।
विज्ञापन


ये सीधे सीधे अंतर्राष्ट्रीय कानूनों की अनदेखी है और चीन को भड़काने की कोशिश। इससे साफ है कि अमेरिका इस इलाके में शांति भंग करने की गंभीर कोशिशें कर रहा है।

इससे पहले जनवरी में भी नान्शा द्वीप के पास, मार्च और अप्रैल में चीनी सीमा में झीशा द्वीप के पास भी अमेरिका अपनी घुसपैठ की हरकतें कर चुका है। हाल ही में चीन ने अपने रक्षा बजट में 6.6 फीसदी की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि जिस तरह कोविड-19 के दुनिया भर में फैलने से चीन के खिलाफ माहौल बना है और खासकर अमेरिका लगातार चीन को इसके लिए मुख्य तौरर पर जिम्मेदार बता रहा है, उससे चीन आने वाले वक्त के खतरे को भांपते हुए अपनी रक्षा तैयारियां लगातार बढ़ाने में लगा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें