फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंघाईः चीनी वीडियो गेम उद्योगपति लिन क्वी मौत मामले में एक संदिग्ध गिरफ्तार

Mon, 28 Dec 2020 05:19 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शंघाई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

शंघाई में पुलिस ने एक चीनी वीडियो गेम कंपनी के संस्थापक की कथित तौर पर जहर देने से हुई मौत के मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। यह कंपनी लोकप्रिय विज्ञान गल्प उपन्यास ‘‘द थ्री बॉडी प्रोब्लम’ पर वीडियो गेम बनाती है। 

विज्ञापन


लिन क्वी (39) की क्रिसमस के दिन अस्पताल में मृत्य हो गयी थी। उनकी कंपनी युजू गेम्स कोरपोरेशन ने यह जानकारी दी थी। इस कंपनी को युजू इंटरएक्टिव नाम से भी जाना जाता है। पुलिस ने एक बयान में बताया कि 39 वर्षीय एक सहकर्मी को हिरासत में लिया गया है। उसकी बस जू उपनाम से पहचान की गई है।

बयान के अनुसार लिन को 17 दिसंबर को अस्पताल मे भर्ती कराया गया था और जांच में उन्हें जहर दिए जाने की आशंका सामने आई थी। पुलिस ने इससे अधिक नहीं बताया है।
विज्ञापन


इस बीच कारोबारी पत्रिका कैक्सिन ने औद्योगिक सूत्रों के हवाले से बताया कि संदिग्ध युजू के फिल्म संभाग में काम करता था। हुरून रिपोर्ट के अनुसार लिन चीन के सबसे धनी उद्यमियों में 870 वें नंबर पर थे और उनके पास 6.8 अरब डॉलर की संपत्ति थी ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें