क्रिसमस के दिन चीन के गेम टाइकून लिन ची की मौत हो गई। पुलिस ने अब पुष्टि की है कि उनकी मौत जहर देने के चलते हुए है। 39 वर्षीय लिन ची यूजू नाम की गेम डेवलपर कंपनी के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी थे और उन्हें ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ नामक गेम बनाने के लिए जाना जाता था।
शंघाई पुलिस ने कहा है कि चीन में 6.8 अरब युआन (एक अरब डॉलर) की संपत्ति वाले लिन ची को मारने वाले संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। गेम ऑफ थ्रोन्स से जुड़े गेम के अलावा यूज़ू कंपनी ने ब्रॉल स्टार जैसे कई सुपर हिट गेम भी बनाए हैं।