फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chinese Students In US: मार्को रुबियो बोले- अमेरिका चीनी छात्रों के वीजा रद्द करेगा; CPC से लिंक पर भी गाज

Thu, 29 May 2025 06:53 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।

सार

ट्रंप ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के खिलाफ अपने हमलों को दोगुना करते हुए कहा था कि संस्थान को अपने यहां प्रवेश पाने वाले विदेशी छात्रों की संख्या को 15 प्रतिशत तक सीमित रखना चाहिए। इसके बाद अमेरिकी विदेशी मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि अमेरिका चीनी छात्रों के वीजा रद्द करेगा।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हार्वर्ड को आपदा और यहूदी विरोधी बताने के बाद अमेरिकी विदेशी मंत्री मार्को रूबियो ने चीनी छात्रों को लेकर बड़ा बयान दिया है। मार्को रूबियो ने कहा कि अमेरिका चीनी छात्रों के वीजा रद्द करेगा। इसमें वे छात्र भी शामिल होंगे, जिनका चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) से संबंध है।  एक्स पर पोस्ट में रुबियो ने लिखा कि अमेरिका चीनी छात्रों के वीजा रद्द करना शुरू कर देगा। इसमें चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से संबंध रखने वाले या महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अध्ययन करने वाले छात्र भी शामिल होंगे। यह उच्च शिक्षा में विदेशी नामांकन पर नियंत्रण कड़ा करने का ट्रंप प्रशासन का बड़ा कदम है। 
विज्ञापन




ट्रंप ने कहा- विदेशी छात्र केवल 15% होने चाहिए
इससे पहले ट्रंप ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के खिलाफ अपने हमलों को दोगुना करते हुए कहा था कि संस्थान को अपने यहां प्रवेश पाने वाले विदेशी छात्रों की संख्या को 15 प्रतिशत तक सीमित रखना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ पर लगाई रोक, मानवीय पैरोल मसले पर भी दिया झटका; कॉपीराइट निदेशक मामले में मिली जीत

कई छात्र कट्टरपंथी वामपंथी...
अमेरिका में आने वाले विदेशी छात्रों और छात्र वीजा मुद्दे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'हम शॉपिंग सेंटरों में विस्फोट नहीं देखना चाहते। हम आपके जैसे दंगे नहीं देखना चाहते.. मैं आपको बता दूं कि, उनमें से कई छात्र कहीं नहीं गए, उनमें से कई छात्र कट्टरपंथी वामपंथियों द्वारा पैदा किए गए उपद्रवी थे।'
विज्ञापन


31 प्रतिशत विदेशी छात्र पढ़ते हैं, कट्टरपंथी...
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'हार्वर्ड को हमें अपनी सूचियां दिखानी ही होंगी। उनके यहां लगभग 31 प्रतिशत विदेशी छात्र पढ़ते हैं। हम जानना चाहते हैं कि वे छात्र कहां से आते हैं, क्या वे उपद्रवी हैं, और वे किस देश से आते हैं... आप कुछ बहुत ही कट्टरपंथी लोगों को देखने जा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: अमेरिका को परमाणु वार्ता के लिए और समय चाहिए; ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा- ईरान पर हमले बंद करें

हार्वर्ड में कट्टरपंथी इलाकों से आते हैं लोग
ट्रंप के मुताबिक हार्वर्ड में दुनिया के उन क्षेत्रों से लोग आते हैं जो बहुत कट्टरपंथी हैं। उन्होंने कहा, 'हम नहीं चाहते कि वे हमारे देश में उपद्रव करें। इसलिए मैंने कल देखा कि यूके के मध्य में, एक अच्छा युवक था जो हार्वर्ड के स्कूल में वापस जाना चाहता था, वह मुझे अच्छा लगा। लेकिन मैं उसका पासपोर्ट देखना चाहता हूं। ये देश हमारी मदद नहीं कर रहे हैं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें