फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन: विमान हादसे से चिंतित राष्ट्रपति जिनपिंग, राहत-बचाव तेज करने का दिया निर्देश, पीएम मोदी ने भी जताया दुख

Mon, 21 Mar 2022 07:34 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

चीनी मीडिया के मुताबिक, दुर्घटना के तुरंत बाद जारी निर्देशों में शी ने कहा कि कुनमिंग से गुआनझो जा रहे ‘चाइना ईस्टर्न एयरलाइन’ के विमान एमयू5735 के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर वह हैरान है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि सोमवार को हुए विमान हादसे की खबर सुनकर वह चौंक गए हैं और व्यापक तलाशी तथा बचाव कार्य का आदेश दिया है। सरकारी एजेंसी शिन्हुआ ने क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन विभाग के हवाले से लिखा है, ‘चाइना ईस्टर्न एयरलाइन का ‘बोइंग 737’ विमान तेंगशियान काउंटी के वुझो शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे आसपास के पहाड़ी इलाके में आग लग गई। 132 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर यह विमान कुनमिंग से ग्वांगझू जा रहा था।
विज्ञापन


इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया। उन्होंने कहा, "मैं 132 यात्रियों को लेकर उड़ान भरने वाले विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की इस घटना से दुखी हूं।  हमारी प्रार्थनाएं क्रैश का शिकार हुए पीड़ितों और उनके परिवारवालों के साथ हैं।"

चीनी मीडिया के मुताबिक, दुर्घटना के तुरंत बाद जारी निर्देशों में शी ने कहा कि कुनमिंग से गुआनझो जा रहे ‘चाइना ईस्टर्न एयरलाइन’ के विमान एमयू5735 के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर वह हैरान है। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए विस्तृत खोज और बचाव अभियान चलाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए तत्काल कार्रवाई की जा रही है और विमानन क्षेत्र तथा लोगों के जीवन की सुरक्षा के लिए विमानन क्षेत्र की सुरक्षा को बेहतर बनाने की आवश्यकता है। सरकारी प्रसारक सीजीटीएन की खबर के अनुसार, पहला बचाव दल सुदूर पर्वतीय क्षेत्र में स्थित दुर्घटना स्थल पर पहुंच गया है। इस बीच, चाइना ईस्टर्न एयरलाइन ने अपनी वेबसाइट का रंग बदलकर काला कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें