फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Xi Jinping Russia Visit:मॉस्को में पुतिन-जिनपिंग के बीच हुई वार्ता; जानें यूक्रेन संकट के बीच यात्रा क्यों अहम

Tue, 21 Mar 2023 02:29 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
विज्ञापन
शी जिनपिंग-व्लादिमिर पुतिन (फाइल) - फोटो : PTI
विज्ञापन

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सोमवार को रूस के तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर मॉस्को पहुंचे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनका स्वागत किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को रूसी राष्ट्रपति पुतिन और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के बीच लगभग साढ़े चार घंटे तक वार्ता हुई। मंगलवार को दोनों नेता एक बार फिर वार्ता के लिए बैठेंगे।

विज्ञापन


यूक्रेन युद्ध को लेकर शी जिनपिंग का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि जिनपिंग और पुतिन के चीन की यूक्रेन शांति योजना पर चर्चा किए जाने की उम्मीद है। मॉस्को पहुंचने पर जिनपिंग ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि उन्हें विश्वास है कि पुतिन को अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में लोगों का समर्थन मिलेगा।

इससे पहले शी जिनपिंग ने रूस दौरे पर आने से पहले कहा कि उनकी शांति योजना से यूक्रेन युद्ध का अंत होगा। इससे सभी पक्षों की चिंताओं का भी समाधान होगा। उनकी शांति योजना से अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के बीच एक साझा समझ बनाने में भी मदद मिलेगी।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- China: यूक्रेन युद्ध समाप्त करने को लेकर आशावान हैं शी जिनपिंग, कहा- सभी की चिंताएं होंगी दूर

रूस-चीन के संबंध हो रहे मजबूत
शी जिनपिंग का एक लेख रूस के अखबार रशियन गजेट में छपा है। इसी लेख में शी जिनपिंग ने कई अहम बात लिखी हैं। जिनपिंग ने लिखा कि 10 साल पहले जब वह चीन के राष्ट्रपति बने थे तो जिस देश का उन्होंने सबसे पहले दौरा किया था, वो रूस ही था। बीते दस सालों में शी जिनपिंग 10 सालों में आठ बार मॉस्को की यात्रा कर चुके हैं। साथ ही पुतिन और जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय और बहुपक्षीय वार्ताओं के जरिए कुल 40 बार मुलाकात हुई है। लेख में जिनपिंग ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया ताकि किसी देश के एकाधिकार, दबदबे को खत्म किया जा सके। शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन के बीच मंगलवार को मुलाकात होगी।

यह भी पढ़ें- Xi Jinping: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के मॉस्को दौरे से उत्साहित पुतिन, यूक्रेन संकट का निकल सकता है हल?
विज्ञापन


जिनपिंग ने लिखा कि रूस और चीन ने मिलकर एक ब्लूप्रिंट तैयार किया है, जिसके तहत दोनों देश विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएंगे और दुनिया के बड़े मुद्दों पर समय समय पर बातचीत करते रहेंगे। इससे पहले चीन के विदेश मंत्री ने भी यूक्रेन के विदेश मंत्री से फोन पर बात की। चीन के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यूक्रेन और रूस बातचीत के दरवाजे खुले रखेंगे और राजनैतिक समझौते के दरवाजे को बंद नहीं करेंगे।

पुतिन के खिलाफ जारी हुआ था वारंट
जिनपिंग की रूस यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने युद्ध अपराध के आरोप में व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। माना जा रहा है कि यह गिरफ्तारी वारंट पुतिन की छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जारी किया गया है क्योंकि क्रिमिनल कोर्ट में 123 देश सदस्य हैं। यूक्रेन मामले पर संतुलित रुख अपनाने के लिए व्लादिमीर पुतिन ने शी जिनपिंग को धन्यवाद भी कहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें