फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी यात्री ने उड़ते प्लेन के इंजन में फेंका सिक्का

Wed, 27 Feb 2019 02:46 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
चीन में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। चीनी यात्री ने उड़ते प्लेन के इंजन में एक सिक्का फेंक दिया। इसके बाद यात्री के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। दरअसल चीन में माना जाता है कि यदि विमान के इंजन में कोई सिक्का फेंक दे तो उसकी किस्मत चमक जाती है। इसी चक्कर में यात्री ने प्लेन में सिक्का फेंक दिया। लेकिन यात्री को ऐसा करना महंगा पड़ गया। 
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के मुताबिक इंजन में सिक्का फेंकने के बाद विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। साथ ही उड़ान को रद्द भी कर दिया गया। फ्लाइट संख्या 8L9960 में 162 यात्री सवार थे। घटना के बाद सभी यात्रियों को इस फ्लाइट से उतारकर दूसरी फ्लाइट से भेजा गया। विमान कंपनी को 21 हजार अमेरिकी डॉलर यानी करीब 15 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। 

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक लु नाम के एक शख्स ने विमान के इंजन में 1 युआन का सिक्का फेंक दिया था। लु ने अधिकारियों को बताया कि उसने ऐसा यात्रा को मंगलमय करने के लिए किया था। यह मामला चीन के अन्हुई राज्य के टियान्झुशान एयरपोर्ट का है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन


विमान इंजीनियरों के मुताबिक यह काफी गंभीर मामला था। उन्होंने बताया कि यह सिक्का इंजन में पहुंच गया था। इससे इंजन भी फेल हो सकता था। इससे पहले भी एक शख्स ने इसी तरह की हरकत की थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें