फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुद्र में ताकत दिखाने को चीन ने उतारा चौथी पीढ़ी का विध्वंसक

Sun, 12 Jan 2020 09:46 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
055 destroyer Nanchang - फोटो : Xinhua
विज्ञापन

चीन ने चौथी पीढ़ी के पहले गाइडेड मिसाइल विध्वंसक पोत को नौसेना के बेड़े में शामिल कर दिया। चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक नानचांग नाम के इस युद्धक पोत को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन) ने रविवार को किंगदाओं के पोर्ट शहर में  तैनात किया है, यह पूर्वी चीन के शेडोंग प्रांत में स्थित है।

विज्ञापन


28 जून 2017 को शुरू किए गए टाइप 055 विध्वंसक में नए हवाई रक्षा, मिसाइल भेदी, पोत भेदी और पनडुब्बी भेदी हथियार शामिल हैं।

पीएलएएन की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, नानचांग के बेड़े में शामिल होने से नौसेना ने तीसरी पीढ़ी से चौथी पीढ़ी के विध्वंसक पोतों की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। टाइप 055 पर 180 मीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ा गाइडेड मिसाइल विध्वंसक तैनात है। यह दस हजार टन से अधिक भार को एक जगह से दूसरे जगह ले जा सकती है।

इसमें 112 ऊर्ध्वाधर लॉन्च मिसाइल सेल हैं जो सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों, एंटी-शिप मिसाइल, जमीन पर हमला करने वाली मिसाइल और पनडुब्बी रोधी मिसाइल के संयोजन को लॉन्च करने में सक्षम हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें