फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों पर चीन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुद्दों को सुलझाया जाए, बहाल हो स्थिरता

Wed, 10 Sep 2025 05:28 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग।

सार

China: नेपाल के विदेश मंत्रालय ने नेपाल में जारी राजनीतिक अस्थिरता और हिंसक प्रदर्शनों पर चुप्पी तोड़ी है। मंत्रालय ने पड़ोसी देश में स्थिरता की बहाली की उम्मीद जताई। 
विज्ञापन
लिन जियान, प्रवक्ता, चीनी विदेश मंत्रालय - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि बीजिंग को उम्मीद है कि नेपाल में जो सामाजिक समस्याएं चल रही हैं, उन्हें इस तरह से सुलझाया जाएगा जिससे देश में सामाजिक व्यवस्था और राष्ट्रीय स्थिरता जल्द से जल्द लौट सके।
विज्ञापन


नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था। उनका यह इस्तीफा देशभर में हुए प्रदर्शनों और हिंसक झड़पों के बाद आया। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने बुधवार को कहा, चीन और नेपाल पारंपरिक रूप से मित्र पड़ोसी हैं। उन्होंने बीजिंग में एक दैनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह भी कहा कि चीन ने नेपाल में रह रहे अपने नागरिकों को सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा पर ध्यान देने की सलाह दी है।
विज्ञापन


(खबर अपडेट की जा रही है...)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें