फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन का दावा- दोनों देशों के सैनिक पीछे हटे, भारत ने कहा- यह बयान सही नहीं

Tue, 28 Jul 2020 10:55 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, बीजिंग
विज्ञापन
भारत चीन सीमा - फोटो : Pinterest
विज्ञापन

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत-चीन के बीच गतिरोध अभी भी जारी है। हालांकि मंगलवार को चीन की तरफ से एक नया दावा किया गया जिसमें कहा गया कि चीन और भारत के अग्रिम पंक्ति के सैनिकों ने सीमा पर ज्यादातर स्थानों पर पीछे हटने की प्रक्रिया पूरी कर ली है तथा जमीनी स्तर पर तनाव घट रहा है। हालांकि, भारत सरकार के सूत्रों के हवाले से आ रही कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि चीन का बयान सही नहीं है।

विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने प्रेस वार्ता में एक सवाल के जवाब में यह बातें कही। वांग से यह सवाल किया गया था कि क्या भारत और चीन के सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख में गलवां, गोगरा और हॉट स्प्रिंग इलाकों में पीछे हटने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। प्रवक्ता ने इस बात का जिक्र किया कि चीन और भारत ने हाल ही में सैन्य एवं कूटनीतिक माध्यमों से गहन बातचीत की है। 

हालांकि, चीन की आधिकारिक मीडिया के संवाददाता द्वारा पूछे गए सवाल में पैंगोंग का स्पष्ट रूप से जिक्र नहीं किया गया। जबकि यह स्थान दोनों पक्षों (भारत और चीन) के बीच टकराव का एक महत्वपूर्ण स्थान बना हुआ है।
विज्ञापन


वांग ने प्रेस वार्ता में कहा, ‘हमने कमांडर स्तर की चार दौर की वार्ता की और परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्यकारी तंत्र की तीन बैठकें की।’ उन्होंने कहा, ‘अब शेष मुद्दों के समाधान के लिए कमांडर स्तर की पांचवें दौर की वार्ता के लिए हम तैयारी कर रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि इस सहमति के क्रियान्वयन  के लिए भारत हमारे साथ काम करेगा और सीमावर्ती इलाके में शांति एवं स्थिरता को कायम रखेगा।’ यह पूछे जाने पर कि कमांडर स्तर की अगले दौर की वार्ता कब होगी, वांग ने कहा कि समय आने पर सूचना जारी कर दी जाएगी।

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में सैनिकों को शीघ्र एवं पूरी तरह से हटाने पर सहमत हुए हैं तथा जल्द ही और अधिक सैन्य वार्ता हो सकती है. भारत ने चीन से सैनिकों को हटाने पर दोनों पक्षों के वरिष्ठ सैन्य कमांडरों के बीच बनी सहमति का गंभीरता से क्रियान्वयन करने को भी कहा था।

पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव घटाने के लिये राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने पांच जुलाई को टेलीफोन पर करीब दो घंटे बातचीत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें