अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। दोनों देशों के नेताओं ने यह मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की यात्रा से पहले संबंधों को बेहतर बनाना चाहते हैं। दोनों नेताओं ने वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
व्हाइट हाउस ने कहा कि जो बाइडन ने इस बात पर जोर दिया कि संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन दोनों को रिश्ते मजबूत करने और खुली लाइनें बनाए रखने की जरूरत है। व्हाइट हाउस ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन को वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए एक साथ काम मिलकर काम करने की आवश्यकता है। बाइडन प्रशासन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बताया कि बाइडन और वांग ने व्हाइट हाउस के रूजवेल्ट कमरे में मुलाकात की थी। इस दौरान विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और एनएसए जैक सुलिवन मौजूद थे।