फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan-China: पाकिस्तान की हालत से डरा चीन, बंद किया इस्लामाबाद में अपने दूतावास का काउंसलर सेक्शन

Wed, 15 Feb 2023 03:35 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

चीनी सरकार का यह कदम तब उठाया गया है जब बीते सप्ताह चीन ने एक नोटिस जारी करके पाकिस्तान में रहने वाले चीनी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी थी। उस नोटिस में चीन ने अपने नागरिकों से कहा था कि पाकिस्तान में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के कारण उन्हें जोखिम हो सकता है।
 
विज्ञापन
चीन-पाकिस्तान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। रोजमर्रा से लेकर खाने-पीने की कीमतें सातवें आसमान पर हैं। लोगों को आटा-दाल तक के इंतजाम के लिए सोचना पड़ रहा है। इस बीच चीन ने पाकिस्तान को करारा झटका दिया है। दरअसल, चीन ने पाकिस्तान में अपने दूतावास के काउंसलर सेक्शन को अस्थायी रूप से बंद करने का एलान किया है। चीन ने इसका कारण 'तकनीकी वजह' बताया है। चीन के इस कदम से पाकिस्तानियों को चीन का वीजा लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले हाल ही में चीन ने पाकिस्तान में खराब होती सुरक्षा स्थिति के कारण पाकिस्तान में चीनी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी थी।  

विज्ञापन


वेबसाइट पर किया एलान
इस्लामाबाद में चीनी दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर इसका एलान किया है। हालांकि उसने इसके पीछे ना तो कोई खास वजह बताई है और न ही ये बताया है कि दूतावास का काउंसलर सेक्शन दोबारा कब खोला जाएगा। चीनी दूतावास की वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि 'तकनीकी मुद्दों के कारण, इस्लामाबाद में चीनी दूतावास का काउंसलर सेक्शन 13 फरवरी, 2023 से अगली सूचना तक अस्थायी रूप से बंद रहेगा।'

नागरिकों को दी थी सतर्क रहने की हिदायत
चीनी सरकार का यह कदम तब उठाया गया है जब बीते सप्ताह चीन ने एक नोटिस जारी करके पाकिस्तान में रहने वाले चीनी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी थी। उस नोटिस में चीन ने अपने नागरिकों से कहा था कि पाकिस्तान में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के कारण उन्हें जोखिम हो सकता है।
विज्ञापन


आतंकी घटनाओं में हुई है बढ़ोतरी
बीते साल के आखिर से पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में बढ़ोतरी हुई है। ये हमले तब बढ़े हैं जब पाकिस्तानी तालिबान समूह ने सरकार के साथ एक नाजुक समझौता किया था। इसके अलावा विभिन्न उग्रवादी समूहों ने महत्वाकांक्षी चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) पर काम कर रहे चीनी नागरिकों पर लगातार हमले  कर रहे है। इसके पीछे उनका उद्देश्य बीजिंग के बेल्ट एंड रोड इंफ्रास्ट्रक्चर पहल को खतरे में डालना है। इसके अलावा, हाल ही में टीटीपी आतंकियों एक मस्जिद पर हमला किया था। जिसमें करीब 100 लोगों के मरने की खबरें सामने आईं थी। इनमें से ज्यादातर पुलिसकर्मी थे। कहा ये जा रहा है कि इन सबसे चीन की सरकार घबराई हुई है जिसके कारण उसे ये कदम उठावे पड़ रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें