फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर शोध कर रहे चीनी प्रोफेसर की अमेरिका में हत्या, शरीर पर मिले गोलियों के कई घाव

Fri, 08 May 2020 06:07 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिंग ली - फोटो : social media
विज्ञापन

अमेरिका में कोरोना वायरस पर शोध कर रहे चीन के प्रोफेसर बिंग ली (37) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद लोग इसे सच छिपाने के लिए की गई अमेरिका की साजिश बता रहे हैं। दरअसल, प्रोफेसर वायरस के सेलुलर तंत्र का पता लगाने के बहुत करीब पहुंच गए थे, जो इस संक्रमण के इलाज में बहुत मददगार है। ली के शरीर पर गोलियों के कई घाव थे।

विज्ञापन


बिंग शनिवार को अपने घर में मृत मिले थे। वहीं, प्रोफेसर के घर के पास ही एक कार में व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस का मानना है, प्रोफेसर की हत्या करने के बाद व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली होगी। गोली मारने वाले संदिग्ध की पहचान 46 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर हाउ गु के रूप में हुई है। जांचकर्ता फिलहाल हत्या के रिसर्च से जुड़े होने के सुबूत नहीं होने का दावा कर रहे हैं। बिंग ली यूनिवर्सिटी ऑफ पीट्सबर्ग के स्कूल ऑफ मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें