फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब देशों में संकट से निपटने को मदद राशि बढ़ाएं : यूएन

Fri, 08 May 2020 05:17 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र (फाइल फोटो)
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र ने आगामी दिनों में कोरोना वायरस संकट से बुरी तरह प्रभावित होने वाले देशों के भीतर इस महामारी से निपटने के लिए मदद राशि बढ़ाने की अपील की है। उसने यह मदद राशि दो अरब डॉलर से बढ़ाकर 6.7 अरब डॉलर करने की बृहस्पतिवार को अपील की।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र की मानवीय मामलों की एजेंसी के प्रमुख मार्क लॉकॉक ने दोहराया कि इस महामारी का सबसे बुरा दौर तीन से छह माह में दुनिया के सबसे गरीब देशों में आने की संभावना नहीं है। लेकिन कहा, इस बात के सबूत हैं कि इन देशों में आय पर असर पड़ा है। नौकरियां खत्म हुई हैं, खाद्य आपूर्ति शृंखला प्रभावित हुई है और कीमतें बढ़ रही हैं। बच्चों को टीका नहीं लग पा रहा तथा भोजन नहीं मिल पा रहा है। संयुक्त राष्ट्र की नई अपील में नौ अतिरिक्त आरक्षित देश बेनिन, जिबूती, लाइबेरिया, मोजाम्बिक, पाकिस्तान, फिलीपींस, सिएरा लियोन, टोगो और जिम्बाब्वे शामिल हैं।

लॉकॉक ने कहा, ‘अत्यंत गरीब देशों में हम पहले ही अर्थव्यवस्था चरमराते हुए देख सकते हैं। अगर हमने अभी कदम नहीं उठाए तो इन देशों में संघर्ष, भुखमरी तथा गरीबी बढ़ेगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें