फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में मंकी बी वायरस: पहले मरीज की मौत, मृत बंदरों की चीर-फाड़ करने में संक्रमित हुआ था पशु चिकित्सक

Sun, 18 Jul 2021 06:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला बीजिंग

सार

चीन में घातक बीमारी मंकी बी वायरस से संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई है। कोरोना महामारी के दौर में चीन में यह संक्रमण फैल रहा है। 
 
विज्ञापन
Dead body - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से जूझ रही दुनिया के सामने अब मंकी बी वायरस का खतरा पैदा हो गया है। चीन में इस वायरस से संक्रमित मिले पहले व्यक्ति की बीजिंग में मौत हो गई। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने रविवार को यह जानकारी दी।

बताया गया है कि मृत व्यक्ति बीजिंग का एक पशु चिकित्सक है। वह शोध करने वाली एक संस्था के लिए काम करते थे। मार्च की शुरुआत में दो मृत बंदरों को विच्छेदित करने के एक महीने बाद मतली और उल्टी के शुरुआती लक्षण दिखे थे। चीन के सीडीसी वीकली इंग्लिश प्लेटफॉर्म ऑफ चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने यह खुलासा किया है। इस पत्रिका ने कहा कि पशु चिकित्सक की 27 मई को ही मौत हो गई थी। 

विज्ञापन

मानव संक्रमण का पहला मामला

चीन के इस पशु चिकित्सक के मंकी बी संक्रमित होने व उसके बाद मौत होने का यह पहला मामला है। शोधकर्ताओं ने अप्रैल में पशु चिकित्सक के मस्तिष्कमेरु द्रव को एकत्र किया था। जांच में उसमें मंकी बीवी वायरस पाया गया। इसके बाद इस पशु चिकित्सक के करीबी संपर्क के नमूने लिए गए, लेकिन उनमें वायरस नहीं मिला। यह वायरस 1932 में सामने आया था। यह सीधे संपर्क और शारीरिक स्राव के माध्यम से फैलता है। इसकी मृत्यु दर 70 से 80 फीसदी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें