फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लूनर न्यू ईयर ऑफ द मंकी’ को बढ़ावा देने के लिए बंदर शो

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन में ‘लूनर न्यू ईयर ऑफ द मंकी’ को बढ़ावा देेने के लिए बंदरों का शो आयोजित किया जा रहा है। सोमवार से चीनी लूनर न्यू ईयर शुरू हो रहा है। इसके लिए चीन में बंदरों को क्लास में बाकायदा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


चीनी स्कूल में यूनिफार्म पहनकर क्लास में बैठे बंदर गणित के सवालों के जवाब देते नजर आ रहे हैं। एक चीनी बंदर स्कूल में प्रशिक्षकों ने उनको वाल्ट्ज और रॉक ड्रम बजाने का प्रशिक्षण दिया।

चीन समेत एशिया में बंदर शो बेहद लोकप्रिय है। ऐसे में बंदर शो से चीनी लूनर न्यू ईयर ऑफ द मंकी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

चीन में पहली बार दिया जा रहा प्रशिक्षण

हालांकि बंदरों के हितों को लेकर इस शो को चीनी जनता की चिंताओं का सामना करना पड़ रहा है।

चीन के पूर्वी प्रांत शेंडोंग के डोंगयिंग स्थित चिड़ियाघर में जापानी हेडमास्टर ताकेशी सोमा का कहना है कि यह बिल्कुल इंसानों के स्कूल की तरह ही है, लेकिन यहां पर बंदरों को प्रशिक्षित किया जाता है।’

वह टोक्यो के पास की बर्फीली पहाड़ी में पाए जाने वाले करीब एक दर्जन बंदरों की जिम्मेदारी संभालते हैं। उन्होंने बताया कि एक-एक बंदर को प्रशिक्षण दिया जाता है। चीन में इस तरह का प्रशिक्षण बंदरों को पहली बार दिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें