फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शी जिनपिंग दोबारा बने चीन के राष्ट्रपति, सभी शक्तिशाली पद उनके पास

Sun, 18 Mar 2018 02:37 AM IST
एजेंसी, बीजिंग
विज्ञापन
शी जिनपिंग
विज्ञापन
चीन में राष्ट्रपति पद के लिए शी जिनपिंग को दोबारा निर्वाचित किया गया है। नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) ने शनिवार को राष्ट्रपति के रूप में जिनपिंग के अगले कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से स्वीकृति दे दी। जिनपिंग के आजीवन राष्ट्रपति पद पर बने रहने को मंजूरी संसद से पहले ही मिल चुकी है।
विज्ञापन


चीन की संसद ने कुछ दिन पहले ही शी के कार्यकाल पर लगी 2023 तक की समय सीमा को खत्म करते हुए उनके आजीवन राष्ट्रपति बने रहने पर मुहर लगाई थी। 

शी जिनपिंग को चीन के ताकतवर केंद्रीय सैन्य आयोग का प्रमुख भी चुना गया, जिसके अंतर्गत चीन की सेना आती है। 11 मार्च को एनपीसी के 2900 से अधिक सांसदों ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के दो कार्यकाल की समय सीमा खत्म करने के मकसद से सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की तरफ से प्रस्तावित संवैधानिक संशोधन के लिए मतदान किया था।

2013 में राष्ट्रपति पद संभालने वाले 64 साल के जिनपिंग के पक्ष में सभी 2,970 वोट पड़े। उनके खिलाफ एक भी वोट नहीं गया और न ही कोई इस दौरान संसद से नदारद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सभी शक्तिशाली पद जिनपिंग के पास

सांसदों ने सर्वसम्मति से शी को राष्ट्रपति चुना और वांग को 2969 मतों से उपराष्ट्रपति चुना गया। वांग के खिलाफ सिर्फ एक वोट गया। प्रधानमंत्री ली केकियांग को छोड़कर सेंट्रल बैंक के गवर्नर के अलावा समूचे कैबिनेट सहित सभी शीर्ष पदों पर अब नए अधिकारी होंगे। 

माओ के निधन के बाद पार्टी ने दो बार के कार्यकाल पर लगी समय सीमा हटाने को स्वीकृति दी थी, ताकि भीषण सांस्कृतिक क्रांति जैसी गलतियों को टाला जा सके। चीन में हुई इस क्रांति में लाखों लोग मारे गये थे।

सभी शक्तिशाली पद जिनपिंग के पास

शी जिनपिंग केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी दोबारा निर्वाचित हुए हैं, जिसका मतलब है कि वह देश में तीन सर्वाधिक सशक्त स्थानों पर काबिज रहेंगे। शी राष्ट्रपति के साथ-साथ सशस्त्र सेनाओं के सर्वेसर्वा भी हैं और साथ ही कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव भी हैं।

शनिवार को हुई एनपीसी की बैठक में सरकार के कामकाज सहित कई सुधारों को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही 11 मंत्रालयों में बदलाव को भी मंजूरी दी गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें