फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPC में जिनपिंग ने कहा- ताइवान की आजादी की कोशिश नहीं होने देंगे कामयाब

Thu, 19 Oct 2017 11:19 AM IST
एजेंसी / बीजिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार को सीपीसी कांग्रेस में दो टूक कहा कि वह ताइवान की आजादी की किसी भी कोशिश को कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने ताइवान के लिए भी ‘एक देश, दो सिस्टम’ मॉडल को अपनाने की बात कही ताकि एकजुटता बरकरार रखी जा सके। 
विज्ञापन



गौरतलब है कि ताइवान में आजादी की मांग बढ़ी है। यही नहीं वहां के राष्ट्रपति ने भी चीन के साथ संबंधों को कम तरजीह देनी शुरू की है। बता दें कि हॉन्ग कॉन्ग और मकाऊ में भी चीन का ‘एक देश, दो सिस्टम’ वाला मॉडल लागू है। 

पढ़ें: ऐसे चुनती है चीन की जनता अपने देश का राष्ट्रपति?

बता दें कि चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की मुख्य बैठक ‘कांग्रेस’ की शुरुआत करते हुए जिनपिंग ने कहा कि चीन अपने वैध हितों को नहीं छोड़ने वाला है।। इसी के साथ चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी अपनी शक्तियों को और बढ़ाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


इसमें शी जिनपिंग के दूसरे कार्यकाल पर मुहर लगाई जाएगी। इसके अलावा पार्टी के संविधान में बदलाव कर शी को माओ त्से तुंग जैसा दर्जा देने पर भी सहमति बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें