चीन में एक छोटी बच्ची के ऊपर से दो कारें गुजरी, मगर बच्ची को खरोंच तक नहीं आयी। मामला दक्षिण पश्चिम चीन के जिचांग शहर का है। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टूडे के अनुसार यहां एक छोटी बच्ची अपनी दादी के साथ रोड पर जा रही थी कि तभी बच्ची अपनी दादी का हाथ छुड़ाकर रोड की दुसरी तरफ भागने लगी।
उसी दौरान रोड पर एक कार बच्ची के ऊपर से गुजरी। पहली कार गुजरने के बाद बच्ची अपने आपको संभाल पाती कि तभी ऊपर से दुसरी कार भी गुजर गई। मगर इसे चमत्कार ही कहेंगी कि बच्ची को जरा भी चोट नहीं आयी। विडियो में देखें कैसे हुआ ये चमत्कार।