फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहरे हत्याकांड में दोनों आरोपियों को जेल

Sat, 10 Mar 2018 10:29 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
हत्यारोपी पति अजीत रैदास व उसक ा चाचा राममिलन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 शिवरामपुर के चकला गुरुबाबा गांव में बेटियों के पिता व उसके चाचा को जेल भेज दिया है। चाचा पर मानसिक रूप से उसे उत्प्रेरित करने का आरोप है। उधर, शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार को आसपास के ग्रामीण भी मृतक मैनादेवी के घर के पास पहुंचे। शनिवार को शवों का अंतिम संस्कार कराया गया।  ग्रामीणों की आंखें आठ साल की नंदनी व छह साल की पिंकी का शव देख नम हो रही थीं। बाबा दयाराम ने कहा कि कभी सोचा नहीं था कि जिनके जन्मदिन पर हर साल खुशी मनाते थे वे दोनों अपनी मां के साथ इस तरह साथ छोड़कर चली जाएंगी।

ससुर ने नाती अंकित की मौजूदगी में बहू मैना के शव को मुखाग्नि दी। गौरतलब है कि शुक्रवार को गांव के अजीत रैदास ने पत्नी के अवैध संबधों के शक पर दो पुत्रियों व पत्नी को मार डाला था। पुलिस सुरक्षा में तीनों का पोस्टमार्टम कराया गया। हत्यारोपी के पिता दयाराम ने पुत्र अजीत व भाई (हत्यारोपी का चाचा) राममिलन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस के अनुसार, मुख्य हत्यारोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। बताया कि चाचा-चाची उसे पत्नी के अवैध संबधों को लेकर उकसाते थे। हर बार यह कहने के कारण ही उसका मानसिक संतुलन बिगड़ा और उसने कांड को अंजाम दिया। शिवरामपुर चौकी प्रभारी प्रेमलाल यादव ने बताया कि विवेचना कोतवाल सुभाष चौरसिया कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया विवेचना में चाचा का नाम शामिल किया गया है। अन्य आरोपियों पर भी नजर रखी जा रही है। शनिवार को आरोपी अजीत व चाचा राममिलन का डाक्टरी परीक्षण कराकर अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें