चीन के केंद्रीय बैंक ने रविवार को कहा कि वह 15 अक्टूबर से आरक्षित आवश्यक अनुपात (आरआरआर) में एक प्रतिशत की कमी लाएगा। इससे अतिरिक्त 109.2 अरब डॉलर की नकदी बैंकिंग प्रणाली में आ जाएगी। अमेरिका के साथ गहराते व्यापार युद्ध के बीच चीन ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
बीजिंग द्वारा बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाओं को गति देने के संकल्प जताने और अर्थव्यवस्था में अधिक मंदी के संकेत के बाद पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) ने चौथी बार आरक्षी अनुपात में कटौती की है।