तिब्बत में बीजिंग की मौजूदगी के विरोध में 63 वर्षीय एक तिब्बती भिक्षु ने दक्षिण पश्चिम चीन में आत्मदाह कर लिया। इस साल का यह पांचवां मामला है। इंटरनेशनल कैंपेन फॉर तिब्बत (आईसीटी) ने यह जानकारी साझा की।
आईसीटी ने बयान जारी कर बताया कि सिचुआन प्रांत के गांझी तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र के लोकप्रिय भिक्षु और ग्रामीण बच्चों के शिक्षक तेंगा ने खुद पर आग लगा जान दे दी। आईसीटी का मुख्यालय वाशिंगटन में है।
पढ़ें: ड्रैगन की नयी चालः कड़ाके की ठंड में भी डोकलाम के पास ही तैनात रहेगी चीनी सेना
वहीं लंदन स्थित अभियान समूह फ्री तिब्बत ने घटनास्थल पर मौजूद टेंगा के एक दोस्त के हवाले से कहा कि भिक्षु ने खुद को आग लगाने से पहले नारा लगाया ‘हम तिब्बत में आजादी चाहते हैं’। संस्था ने एक मिनट की अवधि वाला एक वीडियो जारी किया, जिसमें भीड़ के सामने एक शख्स जलता हुआ दिखाई दे रहा है और लोग चुपचाप प्रार्थना करते हुए दिख रहे हैं।
2009 के बाद से आत्मदाह करने वाले वह 151वें तिब्बती हैं। इसी साल गांझी के रहने वाले एक अन्य तिब्बती वांगचुक सेटेन ने भी आत्मदाह किया था।