चीन में लोग उन दो बच्चों की तस्वीर देखकर हैरान रह गए जिन्होंने एक बस के नीचे सामान रखने की जगह (अंडरकैरिज) पर 80 किमी. तक छिप कर सफर किया। ये दोनों लड़के दक्षिणी गुआंग्शी में एक गरीब गांव के रहने वाले हैं और वो अपने माता-पिता तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। उनके माता-पिता पड़ोस के गुआंग्डोंग प्रांत में काम करते हैं।
23 नवंबर को इन बच्चों की टीचर ने इनके खोने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसी दिन ये बच्चे एक बस स्टेशन पर बस के अंडरकैरिज में मिले। इन बच्चों की तस्वीर और वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वो दोनों मिट्टी में लथपथ हैं और बस के नीचे अंडरकैरिज में कसकर पकड़कर बैठे हुए हैं।
चीन ने फिर बढ़ाई भारत की चिंता, ब्रह्मपुत्र की बजाय तिब्बत की नदियों पर बनाएगा और बांध
'माता-पिता की याद आ रही थी'
इन बच्चों ने करीब तीन मील का सफर तय किया जिसमें बस कई बार ऊंचे-नीचे रास्तों से होकर गुजरी होगी। स्टाफ इस बात से हैरान था कि ये बच्चे बिल्कुल सही सलामत हैं। बस के एक कर्मचारी ने बताया, ''इन बच्चों का शरीर बहुत दुबला-पतला है इसलिए वो अंडरकैरिज के अंदर आसानी से आ गए।'' स्टाफ ने बताया कि लड़के ज्यादा बातचीत नहीं करना चाहते थे। लेकिन, एक स्टाफ सदस्य ने सदर्न मॉर्निंग पोस्ट को बताया, ''हमें आखिर में समझ आ गया कि दोनों बच्चों को अपने माता-पिता की याद आ रही थी।''