फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद पर रिपोर्ट को लेकर अमेरिका और चीन के बीच ठनी

Sun, 05 Jun 2016 03:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
तुर्कमेनिस्तान इस्लामिक मूवमेंट को लेकर अमेरिका और चीन के बीच जुबानी जंग - फोटो : Agency
विज्ञापन
अलगाववादी संगठन ईस्ट तुर्कमेनिस्तान इस्लामिक मूवमेंट को लेकर अमेरिका और चीन के बीच जुबानी जंग तीखी हो गई है। चीन ने आतंकवाद को लेकर अमेरिका की रिपोर्ट को खारिज किया है। चीन ने कहा है कि संवेदनशील शिंजिआंग प्रांत में ईस्ट तुर्कमेनिस्तान इस्लामिक मूवमेंट के दमन की अमेरिका की रिपोर्ट झूठी है।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने हवाले से कहा कि उनके  देश के संबंध में आतंकवाद पर अमेरिकी विदेश विभाग की रिपोर्ट से चीन असंतुष्ट है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में चीन-अमेरिका सहयोग पर टिप्पणियों पर भी खेद जताता है।

 
विज्ञापन

अमेरिका ने ‘कंट्री रिपोर्ट्स ऑन टेररिज्म-2015’ में आरोप लगाया

इंटरनेट टेरररिज्म - फोटो : फाइल फोटो
दरअसल, अमेरिका ने ‘कंट्री रिपोर्ट्स ऑन टेररिज्म-2015’ में आरोप लगाया था कि चीन अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई के नाम पर प्राथमिक रूप से ईस्ट तुर्कमेनिस्तान इस्लामिक मूवमेंट पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इसमें कहा गया कि शिजिआंग उईघुर स्वायत्तशासी क्षेत्र में चीन धार्मिक रीति-रिवाजों पर कड़ा नियंत्रण और प्रतिबंध लगा रखा है।

चीनी सरकार जिसको आतंकवाद बता रहा है, उसके खिलाफ कार्रवाई में किसी तरह की पारदर्शिता नहीं हैं। हुआ ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को लेकर दूसरे देशों की नीतियों के बारे में अमेरिका की गैर जिम्मेदार टिप्पणियों को चीन बर्दाश्त नहीं कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें