फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन को बड़ी ताकत बनाने में मिसाइल शक्ति का अहम योगदान : शी जिनपिंग

Wed, 28 Sep 2016 05:43 AM IST
एजेंसी/बीजिंग
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
चीनी के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीन के एक बड़ी ताकत बनने में पीएलए द्वारा नवगठित रॉकेट फोर्स की महत्वपूर्ण भूमिका बताई है। उन्होंने कहा कि पीएलए ने देश के मिसाइल शस्त्रागार को विकसित करके युद्ध संबंधी धमकियों को विफल करने में एक बेमिसाल काम किया है।
विज्ञापन


सोमवार को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के रॉकेट फोर्स का निरीक्षण करते हुए चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी के महासचिव और केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के अध्यक्ष शी ने सेना को रणनीतिक प्रतिरोध का मूल और देश को एक बड़ी शक्तिके रूप में स्थापित करने का रणनीतिक आधार बताया। साथ ही कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा निर्माण की बुनियाद है। 

कुल 22 लाख 85 हजार सैनिकों वाली दुनिया की सबसे विशाल सेना पीएलए में व्यापक सैन्य संरचनात्मक सुधार अभियान के तहत पिछले साल पीएलए रॉकेट फोर्स का गठन किया गया था। शी सेना के भी प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें