चीन ने इस बात से इनकार किया है कि इसकी फौजों ने अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ की थी। चीन ने सोमवार को उन रिपोर्टों का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि चीनी फौजों ने अरुणाचल प्रदेश में सीमा का अतिक्रमण किया है।
चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि चीन भारत के साथ वस्तविक नियंत्रण रेखा से जुड़े समझौते का सम्मान करता है इसलिए इस तरह की घुसपैठ का सवाल ही नहीं उठता है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुआंग ने कहा कि भारत और चीन की सीमा के सवालों को लेकर उसके रुख में कोई बदलाव नहीं आया है और यह पूरी तरह स्पष्ट है।
दोनों देश के बीच सीमा का निर्धारण होना है। हम सीमा की समस्याओं के सही हल के लिए लगातार बातचीत और मशविरा कर रहे हैं। चीनी विदेश मंत्रालय 9 सितंबर को घुसपैठ की खबरों का जवाब दे रहा था।