फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में विदेशी सीरियलों पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी सेंसर बोर्ड द्वारा पारिवारिक विवाद और क्रांति जैसे दिलचस्प विषयों पर आधारित विदेशी टीवी सीरियलों पर प्रतिबंध लगाना न तो उद्योग जगत को रास आ रहा है और न ही दर्शकों को। इससे जहां एक ओर उद्योग चिंतित है, वहीं दर्शकों को कार्यक्रमों के और भी उबाऊ हो जाने का डर सता रहा है।
विज्ञापन


सरकारी अखबार ‘चाइना डेली’ के अनुसार, चीनी लोग चिंतित हैं कि नए दिशा-निर्देशों की वजह से टीवी पर कुछ भी दिलचस्प देखने को नहीं रह जाएगा। वहीं कई पटकथा लेखकों को अपनी नौकरी खतरे में पड़ती नजर आने लगी है।

मालूम हो कि फिल्म, रेडियो और टेलीविजन की राज्य प्रशासन ने विदेशी सीरियल की रीमेक पर प्रतिबंध लगाने के लिए छह दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इससे टीवी चैनलों पर प्रसारित हो रहे भारतीय सीरियलों के कुछ अनुवादित संस्करण भी प्रभावित हो सकते हैं। इनमें से ज्यादातर पारिवारिक विवाद पर आधारित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें