चीन में सेक्स एजुकेशन की एक किताब को लेकर विवाद छिड़ गया है। इस किताब में शादी से पहले शारीरिक रिश्ते बनाने वाली लड़कियों को 'वाहियात' कहा गया है। चीन में सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर लोग इस किताब को लेकर गुस्सा जता रहे हैं।
हाई स्कूल सेक्स एजुकेशन बुक में लिखा गया है कि शादी से पहले सेक्स करने से 'लड़कियों पर बहुत अधिक नकारात्मक मनोवैज्ञानिक और शारीरिक प्रभाव पड़ता है।' ये किताब 2004 में पहली बार छपी थी लेकिन इसे लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब हाल में एक टीचर ने इसके पैराग्राफ को वीबो पर पोस्ट किया। इसके बाद चीन में बहुत सारे लोगों ने इस पर टिप्पणियां कीं और इसे 'दोहरे मानदंडों वाला' बताया है।