शिनजियांग में चीन ने बड़े पैमाने पर निवेश कर रखा है और साथ ही वहां बड़ी तादाद में सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं
- फोटो : BBC
एक चीनी श्रमिक अधिकार समूह ने शनिवार को कहा कि पुलिस ने शुक्रवार रात को पूरे देश में उसके कम से कम 10 समर्थक कार्यकर्ताओं का अवैध तरीके से ‘अपहरण’ करते हुए अपनी हिरासत में ले लिया है। द जेसिक वर्कर्स सॉलिडेरिटी ग्रुप ने कहा कि इनमें 5 कार्यकर्ता देश के शीर्ष शिक्षण संस्थान पेइचिंग विश्वविद्यालय में स्नातक के छात्र हैं।
एक छात्र झांग शेनंग्ये का स्कूल परिसर से ‘अपहरण’ किया गया। एक प्रत्यक्षदर्शी छात्र ने बताया कि झांग को काली कार में जबरन बैठाने से पहले गहरे रंग के कपड़े पहने हुए 10 लोगों ने विरोध करने पर उसे बुरी तरह मार लगाई थी। वहां से गुजर रहे कुछ अन्य छात्रों से भी मारपीट की गई और उन्हें मैदान से बाहर निकालकर फोटो लेने या कुछ भी कहने से रोक दिया गया।
बता दें कि चीन के शीर्ष विश्वविद्यालयों में हालिया सालों के दौरान छात्र नेतृत्व वाले आंदोलनों में बढ़ोतरी हुई है। पुलिस और विश्वविद्यालय की तरफ से दबाव बनाए जाने के बावजूद कॉलेज जाने वाले युवा छात्रों की संख्या श्रमिक अधिकार समूहों और यूनियनों के प्रदर्शनों के दौरान जमकर बढ़ रही है।