फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की एक और चाल, पड़ोसी देशों पर पकड़ मजबूत करने को म्यांमार में बनाएगा बंदरगाह

Sat, 10 Nov 2018 09:05 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Myanmar port - फोटो : social media
विज्ञापन

चीन एक बार फिर भारत की चिंता बढ़ाने वाला है। वो भारत के पड़ोसी देशों पर अपनी पकड़ मजबूत करता जा रहा है। इसी कड़ी में चीन अब बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ म्यांमार के क्यौकप्यू शहर में एक अरब डॉलर की लागत से समुद्री बंदरगाह विकसित करेगा। बता दें कि म्यांमार में पहले से ही दो चीनी निर्मित बंदरगाह मौजूद हैं। 

विज्ञापन


चीन के बेल्ट एवं रोड प्रोजेक्ट के तहत, इस परियोजना के वित्त पोषण पर दीर्घकालिक वार्ता के बाद गुरुवार को बीजिंग और ने-पी-टॉ के बीच इस सौदे पर मुहर लगी है।  

गौरतलब है कि चीन पाकिस्तान में ग्वादर बंदरगाह का निर्माण कर रहा है और श्रीलंका में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हंबनटोटा बंदरगाह को 99 साल के लिए लीज पर लिया है। इसके अलावा, वो बांग्लादेश के चटगांव में भी एक बंदरगाह को वित्त पोषित कर रहा है। भारत पड़ोसी देशों में हो रहे चीन विकसित बंदरगाहों को हिंद महासागर में घेरने की रणनीति के तौर पर देखता है। 
विज्ञापन


हालांकि म्यांमार चीन के बढ़ते निवेश से सावधान हो गया है और देश में अपनी कुछ परियोजनाओं को घटा दिया है। चीनी की मीडिया के मुताबिक, यह बंदरगाह सौदा बेल्ट एवं सड़क के निरंतर कार्यान्वयन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। 
विज्ञापन


ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन इस परियोजना में 70 फीसदी धन निवेश करेगा, जबकि शेष 30 फीसदी निवेश म्यांमार करेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें