फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी से मिलने के बाद जिनपिंग बोले- गंगा-यांगजी नदियों की तरह बढ़ती रहे भारत-चीन की दोस्ती

Sat, 28 Apr 2018 03:57 AM IST
एजेंसी, वुहान
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय चीन यात्रा में अनौपचारिक शिखर वार्ता के दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि इससे द्विपक्षीय संबंधों के नए अध्याय खुले हैं। शुक्रवार को दोनों शीर्ष नेताओं ने कई दौर की बातचीत में भारत-चीन के संबंधों को मजबूत करने और अपने लोगों के साथ ही दुनिया को फायदा पहुंचाने के लिए साथ काम करने जैसे मुद्दों पर विचार साझा किए।

विज्ञापन

 
दोनों शीर्ष नेताओं और दोनों पक्षों के छह-छह अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के दौरान जिनपिंग ने जोर दिया कि दोनों देशों को रणनीति पहलू से आपसी संबंधों को देखते हुए सुनिश्चित करना चाहिए कि द्विपक्षीय संबंध सकारात्मक दिशा बढ़ते रहें। 

उन्होंने कहा, ‘जैसे चीन की यांगजी नदी और भारत की गंगा नदी हमेशा से आगे बढ़ रही हैं, वैसे ही दोनों देशों की दोस्ती भी लगातार बढ़ती रहनी चाहिए। दोनों देशों ने संबंधों को पिछले पांच साल में मजबूत किया है। साथ ही सहयोग के मामले में सकारात्मक प्रगति की है।’

विज्ञापन

म्यूजियम में हुआ मोदी का भव्य स्वागत

- फोटो : SELF
वैश्विक मुद्दों पर बात करते हुए जिनपिंग ने कहा कि दोनों देशों की मित्रता अंतरराष्ट्रीय शांति और स्थायित्व के लिए अहम है। उनका यह बयान ऐसे समय है, जब अमेरिका समेत कई देशों ने आर्थिक मामलों को लेकर सुरक्षात्मक मानक लागू कर दिए हैं। हाल में अमेरिका ने चीन के एल्युमिनियम और स्टील उत्पादों पर भारी-भरकम आयात शुल्क लगाने की घोषणा की है।

भारत ने कहा कि इस तरह के कदमों को खारिज किया जाना चाहिए। भारत ने ज्यादा खुले, समग्र और बराबरी वाले आर्थिक वैश्वीकरण की वकालत की। दोनों शीर्ष नेताओं के बीच 2014 में अनौपचारिक बातचीत की शुरुआत हुई थी। तब पीएम मोदी ने गुजरात के साबरमती आश्रम में जिनपिंग का स्वागत किया था। इसके बाद दर्जनों अंतरराष्ट्रीय बैठकों के दौरान दोनों की मुलाकात हो चुकी है।  
विज्ञापन

कार्यक्रमों में दिखी एक संस्कृति की झलक

प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता से पहले हुबेई म्यूजियम में पेश सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भारत और चीन की मिलीजुली संस्कृति देखने को मिली। रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि कार्यक्रमों में बॉलीवुड, योग और हमारी संस्कृति का चीन पर प्रभाव साफ दिखाई दिया।

जिनपिंग ने मोदी को दिखाई प्रदर्शनी
एक-दूसरे के साथ समय बिताने के दौरान राष्ट्रपति जिनपिंग ने मोदी को हुबेई म्यूजियम में जेंग संस्कृति के अवशेषों और खजानों से जुड़ी मार्किस यी की प्रदर्शनी दिखाई। म्यूजियम में बड़ी संख्या में चीन के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक अवशेषों को संजोया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें