फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को पसंद नही आई चीन की गगनचुंबी इमारत, पानी की तरह बहा पैसा

Sat, 04 Aug 2018 09:17 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद चीन में लोगों को गगनचुंबी इमारत पसंद नहीं आ रही है। चीन के लाइबियन इंटरनेशनल बिल्डिंग को इस तरह डिजाइन किया गया है कि 121 मीटर ऊंची इमारत से करीब 108 मीटर (350 फीट) की ऊंचाई से एक कृत्रिम झरना नीचे गिरता है। लेकिन लोगों को ये फिजूलखर्ची लग रही है। 

विज्ञापन


झरने के साथ यह इमारत नयनाभिराम दृश्य बनाती है, लेकिन इसे डिजाइन करने वाले के लिए यह काम बदनामी का कारण बन गया है। लोग इसे पैसे की बर्बादी बता रहे हैं। लोगों की नजर में इमारत से झरना नहीं, पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है जिसकी कोई जरूरत नहीं है। 

इस इमारत के झरने को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगा दी है और सुझाव भी देने शुरू कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमारत में झरने का काम दो साल पहले ही पूरा हो गया था, लेकिन बाकी बचा काम अभी निपटाया जा रहा है। इस काम पर प्रतिदिन 2 लाख 4 हजार रुपए खर्च किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इमारत के मालिकों का दावा है कृत्रिम झरना चलाने में हर घंटे के हिसाब से 800 युआन यानी करीब साढ़े आठ हजार रुपए का खर्चा आ रहा है। इस इमारत को लुडी इंडस्ट्री ग्रुप ने बनाया है। इसमें एक शॉपिंग मॉल, कई दफ्तर और एक लक्जरी होटल तैयार किया जा रहा है। झरने के लिए बारिश और जमीन के पानी का इस्तेमाल होता है, जिसे विशालकाय भूमिगत टैंक में जमा किया जाता है। 

इमारत को बना रही कंपनी का कहना है कि यह इलाके के विषम प्राकृतिक हालातों को दी गई श्रद्धांजलि है। यूजर्स कह रहे हैं कि इन इमारतों की शक्ल में जनता और शेयर होल्डर्स के पैसों की बर्बादी हो रही है। चीन के सरकारी चैनल सेंट्रल टेलीविजन के बीजिंग मुख्यालय की एक इमारत यह कहकर खिल्ली उड़ाई जाती है कि वह कोख की तरह दिखती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें