फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता सुखोई के बारे में पूछे जाने पर भड़का चीन, भारत को दी नसीहत

Thu, 25 May 2017 08:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना के लापता सुखोई विमान के बारे में पूछे जाने पर खीजे चीन ने भारत को शांति बनाए रखने की नसीहत दे डाली है। उसने बुधवार को भारत से कहा कि वह दो पक्षों के बीच शांति बनाए रखने के लिए बनी व्यवस्थाओं का पालन करे। चीन ने बताया कि फिलहाल उसके पास लापता सुखोई के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि लगभग 24 घंटे पहले सुखोई विमान ने असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी थी, तभी से यह लड़ाकू विमान लापता है, जिसकी तलाश जारी है। चीन के मुताबिक उसके विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग से भारत ने लापता सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान के बारे में पूछा था। साथ ही भारत द्वारा यह भी पूछा गया था कि क्या बीजिंग लापता विमान को खोजने में नई दिल्ली की सहायता करेगा।

इस बारे में गोलमोल जवाब देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि दक्षिण तिब्बत (अरुणाचल प्रदेश) में स्थिति पर हम करीबी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने लापता विमान को लेकर उन खबरों का भी हवाला दिया जिनमें बताया गया था कि विमान लापता होने से पहले इसी क्षेत्र में उड़ान भर रहा था।
विज्ञापन


यही नहीं चीनी प्रवक्ता लू कांग ने सीमा विवाद का राग अलापते हुए कहा कि चीन सबसे पहले भारत-चीन सीमा के पूर्वी क्षेत्र में अपने रुख पर पुरजोर तरीके से कायम है। उम्मीद है कि भारत दोनों देशों के बीच सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता कायम करने के लिए मौजूदा व्यवस्थाओं का पालन करेगा।
विज्ञापन

रूखा रवैया दे रहा नाराजगी के संकेत

चीन की यह रूखी और कड़ी प्रतिक्रिया दोनों देशों के बीच अलग-अलग मुद्दों को लेकर बढ़ रहे मतभेदों के बीच आई है। इन मुद्दों में तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के अरुणाचल प्रदेश दौरे का मसला भी शामिल है जिसे लेकर चीन पहले से ही भारत से नाराज चल रहा है।

इस दौरे को लेकर उसने भारत को कई चेतावनियां भी दे चुका है। यही नहीं चीन अरुणाचल प्रदेश को भी दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा मानता रहा है। ऐसे में चीन का रूखा रवैया उसकी नाराजगी के साफ संकेत दे रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें