चीन की टेलीकॉम दिग्गज हुआवे के दो कर्मचारियों को कंपनी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर आईफोन से नए साल की बधाई देना महंगा पड़ गया। हुआवे ने इसे कंपनी नियमों के विरुद्ध बताया और दोनों कर्मचारियों की तनख्वाह से दंड के रूप में 730 डॉलर काट डाले। बता दें कि आईफोन बनाने वाली एपल हुआवे की प्रतिद्वंद्वी कंपनी है।
कंपनी ने दोनों कर्मचारियों की पहचान उजागर नहीं की है। दरअसल, हुआवे की ओर से एक कर्मचारी ने फॉलोवर्स को ट्वीट कर नए साल की बधाई थी, लेकिन इसके साथ ‘वाया ट्विटर फोर आईफोन’ लिखा आ गया। इतना ही नहीं एक वीडियो प्रोड्यूसर ने इसका स्कीनशॉट शेयर कर दिया। जब तक कंपनी ने इस ट्वीट को हटाया तब तक 30 लाख लोग इसे पढ़ चुके थे।