फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के सामने नग्न प्रदर्शन, वजह जानेंगे तो चौंक जाएंगे

Wed, 17 Jun 2015 04:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण पश्चिमी चीन के हुनान में हुनान उच्च प्रांतीय लोक न्यायालय के सामने नग्न हो कर प्रदर्शन करने के जुर्म में पांच आदमियों को गिरफ्तार कर लिया गया। ये 20 मिनट तक कोर्ट के सामने प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन


ये देख कर कोर्ट से कुछ पुलिस अफसर बाहर निकले, उन्हें कपड़े पहनने को कहा और फिर उन्हें गिरफ्तार कर के ले गए। सभी फोटोग्रफरों और वहां से गुजरने वाले लोगों की नजरें उन्हीं पर टिकी हुईं थीं क्योंकि इन आदमियों ने एक भी कपड़ा नहीं पहन रखा था और हाथ में प्लेकार्ड लिए वे बारिश में खड़े हुए थे।

ये आदमी उन 10 लोगों के समूह में से हैं, जिन्हें एक आदमी ली टिआनमिंग ने भाड़े पर बुलाया था। दरअसल ली के खिलाफ उपयोगिता विकास के एक विवाद में फंसे होने के कारण कोर्ट में केस चल रहा था।
विज्ञापन


ली के खिलाफ पहले यह केस यौंगजोउ लोक इंटरमीडिएट न्यायलय में चल रहा था जिसे उसने जीत लिया था। लेकिन उपयोगिता कंपनी के लोगों ने हुनान के उच्च प्रांतीय लोक न्यायालय में फिर अपील की और ली के खिलाफ फिर से केस चलने लगा।

दूसरे न्यायाधीश द्वारा फैसला ली के खिलाफ दिए जाने से ली इतना गुस्सा गया कि अपने इस मामले की तरफ ध्यान आकर्षित करने के लिए उसने इन आदमियों को भाड़े पर बुलाया और कोर्ट के सामने सारे कपड़े उतार कर प्रदर्शन करने को कहा। इन प्रदर्शनकारियों को अब 15 से 20 दिन तक के लिए हिरासत में रखा जाएगा और मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें