फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के बलूचिस्तान का मुद्दा उठाने पर चिढ़ा चीन   

Tue, 30 Aug 2016 09:06 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
PM Narendra Modi - फोटो : file photo
विज्ञापन
भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के बलूचिस्‍तान और पीओके का मामला उठाने पर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चीन के सरकारी मीडिया ने कहा कि मोदी अपना सब्र खो चुके हैं और उन्होंने अब कट्टर लहजे को अपना लिया है। चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने 'मोदी के उकसावे से बढ़ा भारत पर खतरा' शीर्षक रिपोर्ट में लिखा है कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी बलूचिस्‍तान और पीओके का मामला इसलिए उठा रहे हैं ताकि कश्‍मीर के से लोगों का ध्‍यान हटा सके।
विज्ञापन


अखबार लिखता है, 'भारत- पाक रिश्‍तों को जीवंत बनाने की अनैच्छिक कोशिशों के बाद, मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर तीसरे साल में प्रवेश कर चुके हैं। अब वह अपना सब्र खो चुके हैं। पूर्व अनुमान के मुताबिक उन्होंने अपने कट्टर लहजे को अपना लिया है।'

 
विज्ञापन

मोदी ने लाल किले से उठाया था बलूचिस्तान का मुद्दा

ग्लोबल टाइम्स
चीन के सरकारी अखबार ने स्वतंत्रता अगस्त पर लालकिले से दिए मोदी के भाषण को भी उकसाने वाला करार दिया है। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 15 अगस्त को दिए भाषण में बलूचिस्‍तान और पीओके का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था । मोदी ने कहा था कि उनके द्वारा बलूचिस्‍तान पीओके में मानवाधिकार हनन का मुद्दा उठाने के बाद वहां के लोग उनका शुक्रिया अदा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें