फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में 17 हजार से अधिक लोगों के गाड़ी चलाने पर आजीवन प्रतिबंध

Thu, 31 Jan 2019 05:56 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

चीन ने 2018 में शराब पीकर वाहन चलाने और हिट एंड रन मामलों सहित गंभीर यातायात उल्लंघन के लिए 17,264 लोगों पर आजीवन गाड़ी चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकारी शिन्हुआ संवाद समिति ने जन सुरक्षा मंत्रालय के हवाले से खबर दी कि उनमें से 5149 लोग शराब पीकर गंभीर दुर्घटना के मामलों में पकड़े गए और उन पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हुए। 

विज्ञापन


खबर में बताया गया कि शेष 12,115 लोग हिट एंड रन के गंभीर मामलों में संलिप्त पाए गए। देश में 2018 में दो करोड़ 28 लाख 50 हजार नये वाहन और दो करोड़ 25 लाख 50 हजार नए चालक पंजीकृत हुए। इस दौरान 86 हजार किलोमीटर नए राजमार्ग बने।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें